फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Former PM Manmohan Singh admitted to AIIMS after Health Condition deterioration news and updates

Manmohan Singh Health Update: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबियत स्थिर, एम्स में भर्ती

Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया। एम्स के अधिकारियों का कहना है कि मनमोहन सिंह की हालत फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन
India Former PM Manmohan Singh admitted to AIIMS after Health Condition deterioration news and updates
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती कराया गया। एम्स के अधिकारियों का कहना है कि मनमोहन सिंह की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन


पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया 'पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कांग्रेस नेता प्रणव झा ने एक ट्वीट में कहा कि मनमोहन सिंह की तबियत ठीक है और वे रूटीन इलाज के लिए एम्स पहुंचे हैं। झा ने कहा कि अगर कोई अपडेट देने की जरूरत पड़ी, तो वो इस बारे में आगे बताएंगे। इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मनमोहन सिंह को हल्का बुखार है। साथ ही उनको कमजोरी भी महसूस हो रही है। इसके चलते ही उन्हें एम्स ले जाया गया। 

मनमोहन सिंह पिछले महीने 26 सितंबर को 89 साल के हुए हैं। इसी साल अप्रैल में वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। तब स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन खुद ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी रख रहे थे। पिछले साल मई में भी पूर्व पीएम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed