फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India foreign police Russian president Vladimir Putin Congress leader Shashi Tharoor

Congress: 'नेहरु जी से लेकर अब तक...', रूसी राष्ट्रपति ने की भारत की विदेश नीति की तारीफ तो थरूर ने कही ये बात

Sat, 07 Oct 2023 12:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 07 Oct 2023 12:38 PM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि वह यह सुनकर खुश हूं कि रूस के राष्ट्रपति ने भारत के विदेश नीति की तारीफ की। 

विज्ञापन
India foreign police Russian president Vladimir Putin Congress leader Shashi Tharoor
Shashi Tharoor - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा भारत के विदेश नीति की तारीफ करने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति द्वारा किए गए इस तारीफ से खुश हैं। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं यह सुनकर खुश हूं कि रूस के राष्ट्रपति ने भारत के विदेश नीति की तारीफ की। यह 1947 के उस समय की बात है जब हमने अपनी स्वायत्तत्ता बनाए रखने का निर्णय लिया था।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'भारत और नेहरू जी से लेकर सभी नेताओं के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण था कि भारत विश्व मामलों में एक स्वतंत्र रुख रखे। यह 1947 से ही हमारी नीति है और मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति पुतिन ने हमारी तारीफ की है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुतिन ने की भारत की तारीफ
गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोच्ची में वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब की पूर्ण बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि सात प्रतिशत से अधिक है। भारत एक शक्तिशाली देश है। भारत साल-दर-साल अधिक शक्तिशाली होता जा रहा है। इसलिए, भारत संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में एक सीट का सही हकदार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत साल दर साल बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed