फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India focus on political turmoil in Nepal non-left parties expected to come together in mid-term elections

नेपाल में सियासी उथलपुथल पर भारत की पैनी नजर, मध्यावधि चुनाव की स्थिति में गैर वाम दलों के एक साथ आने की उम्मीद

Thu, 25 Feb 2021 04:22 AM IST
देव कश्यप हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Feb 2021 04:22 AM IST
विज्ञापन
India focus on political turmoil in Nepal non-left parties expected to come together in mid-term elections
Nepal Parliament - फोटो : Nepal Govt

नेपाल में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मचे सियासी उथलपुथल पर भारत पैनी नजर बनाए हुए है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के ओली और प्रचंड धड़े के बीच बढ़ी तल्खी के बाद नेपाल में मध्यावधि चुनाव के आसार हैं। भारत को उम्मीद है कि मध्यावधि चुनाव की स्थिति में गैरकम्युनिस्ट दल नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व में एकजुट हो सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 13 दिनों के अंदर संसद सत्र बुलाने का निर्देश दिया है। प्रतिनिधि सभा की मौजूदा स्थिति में नई सरकार का गठन संभव नहीं दिख रहा है। चीन दरअसल ओली और प्रचंड धड़ों के बीच सहमति बनाने में जुटा है।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों का कहना है कि वहां दोनों के बीच सहमति बनाने और शर्मा या ओली के इतर नए चेहरे को पीएम पद की कमान देने पर भी मंथन हो रहा है। अगर दोनों धड़ों में सहमति बनी तभी मध्यावधि चुनाव को टाला जा सकता है। हालांकि ओली और प्रचंड की लड़ाई इस स्तर तक पहुंच गई है कि दोनों के बीच समझौते की संभावना बेहद कम है। दोनों धड़ों ने अलग-अलग बैठक कर ओली-प्रचंड को पार्टी से बाहर निकालने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी एकता की सुगबुगाहट
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के दोनों धड़ों में जारी घमासान के बीच गैरकम्युनिस्ट दलों को नेपाली कांग्रेस एक मंच पर लाने में जुटी है। नेपाली कांग्रेस के नेता समाजवादी पार्टी सहित कई अन्य दलों के लगातार संपर्क में हैं। भारत को भी मध्यावधि चुनाव की स्थिति में गैरकम्युनिस्ट दलों में सहमति बनने की उम्मीद है।


गौरतलब है कि साल 2018 में नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओइस्ट सेंटर) और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) का विलय हुआ था। इसके बाद नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी सबसे ताकतवर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed