{"_id":"68597c198530b055e10d0afa","slug":"india-extended-closure-of-its-airspace-for-flights-operated-by-pakistan-airlines-till-july-24-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Pakistan: भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान विमानों पर लगी रोक 24 जुलाई तक बढ़ाई, जारी किया NOTAM","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Pakistan: भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान विमानों पर लगी रोक 24 जुलाई तक बढ़ाई, जारी किया NOTAM
Mon, 23 Jun 2025 09:39 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 23 Jun 2025 09:39 PM IST
सार
भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान के विमानों के घुसने पर लगी रोक को एक और महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। सोमवार को सरकार की ओर से जारी नए नोटम में कहा गया कि भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों के प्रवेश पर लगी रोक को 24 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान तनाव
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भारत ने सोमवार को पाकिस्तान की एयरलाइनों द्वारा संचालित उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को एक और महीने के लिए बंद रखने का फैसला किया है। यह प्रतिबंध अब 24 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगा। सोमवार को सरकार की ओर से जारी नए नोटम में कहा गया कि भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों के प्रवेश पर लगी रोक को 24 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 30 अप्रैल को पाकिस्तानी विमानों के अपने हवाई क्षेत्र में घुसने पर रोक लगा दी थी। शुरुआत में यह प्रतिबंध 24 मई तक के लिए लागू किया गया था, जिसे बाद में 24 जून तक बढ़ाया गया था। अब सोमवार को जारी एक नए नोटम (नोटिस टू एयरमेन) में इसे 24 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: कहां-कहां US के ठिकानों को निशाना बना सकता है ईरान, कितने अमेरिकी सैनिक-हथियार जद में?
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भी बढ़ाया प्रतिबंध
नोटम के अनुसार, भारत का हवाई क्षेत्र पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों और पाकिस्तान की एयरलाइनों व ऑपरेटरों द्वारा संचालित विमानों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। इसमें सैन्य विमान भी शामिल हैं। इस बीच, पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र की बंदी को 24 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान ने यह प्रतिबंध 24 अप्रैल को लगाया था, जो कि 23 अप्रैल को भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा के बाद आया। पहले यह प्रतिबंध 24 मई तक था, जिसे बाद में 24 जून और अब 24 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। 23 अप्रैल को पहलगाम हमले के एक दिन बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए थे, जिनमें सिंधु जल संधि का निलंबन, अटारी बॉर्डर बंद करना और राजनयिक संबंधों को घटाना शामिल है।