फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Ex-VP Hamid Ansari claims he never invited Pakistani Journalist Nusrat Mirza says invitations are sent on advice of Government Congress news in hindi

Hamid Ansari: पाकिस्तानी पत्रकार को बुलाने के आरोपों पर बोले अंसारी- सरकार की सलाह पर भेजा जाता था न्योता

Wed, 13 Jul 2022 11:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 13 Jul 2022 11:16 PM IST
सार

अंसारी के इस बयान के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी जल्द जवाब आने की संभावना है, क्योंकि पूर्व उपराष्ट्रपति ने न्योते भेजे जाने के मुद्दे के लिए सीधे तौर पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया है।

विज्ञापन
India Ex-VP Hamid Ansari claims he never invited Pakistani Journalist Nusrat Mirza says invitations are sent on advice of Government Congress news in hindi
हामिद अंसारी - फोटो : twitter

विस्तार

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भाजपा पर पलटवार किया है। भाजपा ने आज ही पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के दावों को लेकर अंसारी और कांग्रेस से जवाब मांगा था। मिर्जा ने कहा था कि वे कई बार हामिद अंसारी के न्योते पर भारत गए थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि आईएसआई के निर्देश पर उन्होंने कांग्रेस राज में भारत जाकर खुफिया जानकारी जुटाई थी। मिर्जा के इन दावों के बाद ही भाजपा ने अंसारी पर हमला बोला था। 
विज्ञापन


क्या बोले हामिद अंसारी?
अंसारी ने अपने बयान में साफ किया कि उन्होंने कभी किसी पाकिस्तानी पत्रकार को न्योता नहीं दिया और न ही मिर्जा से कभी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति की ओर से विदेशी हस्तियों को न्योता सरकार की सलाह पर भेजा जाता है। अंसारी के इस बयान के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी जल्द जवाब आने की संभावना है, क्योंकि पूर्व उपराष्ट्रपति ने न्योते भेजे जाने के मुद्दे के लिए सीधे तौर पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया है। 
विज्ञापन


भाजपा पर भी हमला बोला
अंसारी ने उन आरोपों को भी खारिज किया कि उन्होंने ईरान में भारत के राजदूत के रूप में राष्ट्रीय हितों से समझौता किया था। उन्होंने कहा- "ईरान में राजनयिक के रूप में हमेशा सरकार की जानकारी के दायरे में था। उन्होंने कहा कि वह ऐसे मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता से बंधे हैं और उन पर टिप्पणी करने से बचेंगे। अंसारी ने कहा, "मीडिया और भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता ने मेरे खिलाफ एक के बाद एक झूठ फैलाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन





भारत सरकार के पास सारी जानकारी मौजूद
वर्ष 2007 से 2017 तक उपराष्ट्रपति रहे अंसारी ने कहा, ‘‘मैंने 11 दिसंबर, 2010 को आतंकवाद पर 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और मानवाधिकारों पर न्यायविदों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन' का उद्घाटन किया था। जैसा कि सामान्य प्रथा है, आयोजकों द्वारा आमंत्रितों की सूची तैयार की गई होगी। मैंने उसे (पाकिस्तानी पत्रकार) कभी आमंत्रित नहीं किया या उससे मुलाकात नहीं की।’’

अंसारी ने कहा, "भारत सरकार के पास सारी जानकारी है और सच्चाई बताने वाली वह एकमात्र प्राधिकार है। यह रिकॉर्ड की बात है कि तेहरान में मेरे कार्यकाल के बाद, मुझे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। वहां मेरे द्वारा किया गया काम देश और विदेश में स्वीकार किया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed