आतंक पर पाक की कार्रवाई दिखावा, सबको पता है दाऊद का ठिकाना: विदेश मंत्रालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान द्वारा जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'इस तरह के कदमों पर भरोसा करना बेमानी है। हम आतंक मुक्त वातावरण में एक सामान्य संबंध चाहते हैं।'
MEA on Pakistan booking Jamaat-ud-Dawa's Hafiz Saeed & others in cases of terror financing": Let us not get fooled by such cosmetic steps. Pakistan's sincerity to take action against terrorists & terror groups will be judged on the basis of their ability to demonstrate.... (1/2) pic.twitter.com/EUa5GqVuam
— ANI (@ANI) July 4, 2019विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने आगे कहा, 'आतंकवादियों और आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने की पाकिस्तान की ईमानदारी को उनकी जमीन से संचालित होने वाले आतंकी समूहों के खिलाफ सत्यापन, विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय कार्रवाई का प्रदर्शन करने की क्षमता के आधार पर आंका जाएगा, न कि आधे-अधूरे उपायों के आधार पर।'
R Kr,MEA: You(Pak)claim that you've taken action but when it comes to taking action against people who we have demanded you go into denial mode. On the other hand you try to project to int'l community that you are taking some action against the terrorists operating from the soil https://t.co/dNqvip1zfI
— ANI (@ANI) July 4, 2019
रवीश कुमार ने कहा कि दाऊद इब्राहिम की लोकेशन अब रहस्य नहीं है। हम फिर से पाकिस्तान को ऐसे लोगों की एक सूची सौंप रहे हैं जो उनके देश में हैं। हम लगातार कहते रहे हैं कि उसे (दाऊद) को भारत के हवाले कर दिया जाना चाहिए। मुंबई धमाके में उसकी संलिप्तता सबके सामने स्पष्ट है।
Raveesh Kumar, MEA: The location of Dawood Ibrahim is not a secret. Time & again we have been presenting to Pakistan a list of people who are in their country. We've asked repeatedly that he should be handed over. His imprint on the Mumbai blast is very clear for all of us to see pic.twitter.com/2zUNYVEDGO
— ANI (@ANI) July 4, 2019
रवीश ने कहा, 'आप (पाकिस्तान) कहते हैं कि आपने कार्रवाई की है, लेकिन जब उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात आती है जिनकी हमने मांग की है को आप मना करने लगते हैं। दूसरी ओर आप अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह दिखाना चाहते हैं कि आप अपने यहां पल रहे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।'
R Kr,MEA: You(Pak)claim that you've taken action but when it comes to taking action against people who we have demanded you go into denial mode. On the other hand you try to project to int'l community that you are taking some action against the terrorists operating from the soil https://t.co/dNqvip1zfI
— ANI (@ANI) July 4, 2019
उन्होंने कहा, 'यह दोहरी मानसिकता का मामला है, जहां तक पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने के उनके दावों का संबंध है यह कुछ ऐसा है जहां वह आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के अपने दावों पर पूरी तरह से उजागर होते हैं।'
Raveesh Kumar, MEA: This basically is a case of double standards, this is something where they stand completely exposed as far as their claims of taking action against terror groups in Pakistan is concerned.
— ANI (@ANI) July 4, 2019