फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India dismissed blame on RAW about attack on china embassy

पाकिस्तान का आरोप, चीनी दूतावास पर हमले में रॉ का हाथ, भारत ने किया खारिज

Sat, 12 Jan 2019 06:22 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 12 Jan 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
India dismissed blame on RAW about attack on china embassy

पाकिस्तान की पुलिस ने शुक्रवार को कराची स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास पर नवंबर में हुए हमले के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ बताया है। लेकिन भारत ने इन आरोपों को ‘मनगढ़ंत और झूठे’ बताते हुए खारिज कर दिया है।कराची पुलिस ने दावा किया कि उसने एक अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया है, जिन पर 23 नवंबर को चीनी दूतावास पर हमले में शामिल लोगों से जुड़े होने का आरोप है। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


बलूच लिबरेशन आर्मी लगातार चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का विरोध कर रही है। कराची पुलिस प्रमुख आमिर शेख ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पकड़े गए लोगों ने यह कबूल किया है कि उन्होंने तीनों हमलावरों को जरूरी सुविधा मुहैया कराई थी। साथ ही शेख ने दावा किया कि इस हमले की योजना अफगानिस्तान में बनाई गई थी और इसे भारत की रिसर्च एंड एनेलसिस विंग (रॉ) की मदद से अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन

भारत ने कहा, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

पाकिस्तान के इस दावे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नई दिल्ली में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हमने पाकिस्तानी मीडिया में कराची पुलिस चीफ के बयान को देखा है, जिसमें भारत के खिलाफ आतंकी हमले के झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, हम इन मनगढ़ंत आरोपों को खारिज करते हैं। ऐसी आतंकी घटनाओं के लिए दूसरों पर अंगुली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है और अपनी सीमाओं में आतंकवाद व आतंकी ढांचे को समर्थन देने वालों के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed