{"_id":"660a80bcd673ad755b05d2c3","slug":"india-defence-export-cross-21-thousand-crore-mark-first-time-in-history-rajnath-singh-tweet-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defence: भारत का रक्षा निर्यात पहली बार 21 हजार करोड़ रुपये के पार, रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को दिया श्रेय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Defence: भारत का रक्षा निर्यात पहली बार 21 हजार करोड़ रुपये के पार, रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को दिया श्रेय
Mon, 01 Apr 2024 04:00 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:00 PM IST
सार
रक्षा मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 21,083 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारत का रक्षा बजट पहली बार 21 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने लिखा कि ये बताते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है कि भारत का रक्षा निर्यात अभूतपूर्व तरीके से बढ़कर 21 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 21,083 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को दिया श्रेय
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि 'पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और रक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए प्रयासों के चलते भारत के रक्षा निर्यात में यह ग्रोथ देखी गई है।' रक्षा मंत्री ने कहा कि 'हमारे रक्षा उद्योग, जिसमें निजी और डीपीएसयू भी शामिल हैं, ने हाल के वर्षों में शानदार काम किया है। रक्षा निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए सभी शेयरधारकों को बधाई।'
कई देशों को हथियार निर्यात कर रहा भारत
जनवरी 2022 में भारत ने फिलीपींस के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सौदा किया था। यह सौदा करीब 37 करोड़ डॉलर का था। कई अन्य देशों के साथ भी भारत की रक्षा निर्यात को लेकर बातचीत चल रही है। निजी क्षेत्र की भागीदारी से भी देश के रक्षा निर्यात में काफी बढ़ोतरी हुई है। भारत का रक्षा निर्यात 85 से अधिक देशों को हो रहा है। देश की 100 से ज्यादा कंपनियां रक्षा उत्पादों को दूसरे देशों को निर्यात कर रही हैं। इनमें लड़ाकू विमान, मिसाइलें और रॉकेट लॉन्चर्स आदि शामिल हैं।

Under Prime Minister Shri @narendramodi’s visionary leadership the Defence ministry has taken several initiatives to spur India’s defence manufacturing and exports.
विज्ञापन विज्ञापन
Our defence industries including the Private Sector & DPSUs have registered a commendable performance in the… — Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) April 1, 2024