{"_id":"5ebb7e6e8ebc3e909a685ee6","slug":"india-crosses-canada-covid-19-tally-becomes-12th-worst-affected-country-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में कनाडा से ज्यादा हुई संक्रमितों की संख्या, दुनिया में कोरोना से 12वां सबसे ज्यादा प्रभावित देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में कनाडा से ज्यादा हुई संक्रमितों की संख्या, दुनिया में कोरोना से 12वां सबसे ज्यादा प्रभावित देश
Wed, 13 May 2020 10:36 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 13 May 2020 10:36 AM IST
सार
- भारत ने संक्रमितों के मामले में कनाडा को पीछे छोड़ा
- कोरोना संक्रमित देशों की सूची में भारत 12वें स्थान पर
- देश में संक्रमितों की संख्या 74,281 पहुंची, 2415 मौतें
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत 12वें स्थान पर आ गया है, जो कि चिंता का विषय है। भारत में मंगलवार तक कोविड-19 के 70 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके थे।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार तक देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,281 तक पहुंच गई है। साथ ही मंत्रालय ने बताया है कि इस खतरनाक वायरस से अब तक 2,415 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत ने संक्रमितों की संख्या के मामले में कनाडा को पीछे छोड़ दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार, कनाडा में कोरोना के 69,156 मामले सामने आए हैं। भारत अभी कोरोना संक्रमितों की सूची में चीन से नीचे है, जहां पिछले साल दिसंबर में यह वायरस उत्पन्न हुआ था।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, चीन में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 84,451 है और यहां वायरस से अब तक 4,644 लोगों की मौत हुई है। इस सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका टॉप पर है, जहां कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 12 लाख से ज्यादा है और 78,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस सूची में स्पेन, रूस, यूके, इटली, फ्रांस, ब्राजील, जर्मनी, तुर्की और ईरान चीन से ऊपर हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में (मंगलवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना से 87 लोगों की मौत हुई और 3,604 नए मामले सामने आए। 13 लोगों की मौत के साथ, दिल्ली में मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार को एक समीक्षा बैठक की, जहां उन्होंने कहा कि कोविड-19 मामलों के दोगुने होने के समय में सुधार हुआ है, जो 10.9 दिन से बढ़कर 12.2 दिन हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि भारत में कोरोना से मृत्यु दर 3.2 फीसदी है, जबकि इससे ठीक होने की दर बढ़ रही है। फिलहाल देश में कोरोना से ठीक होने की दर 31.74 फीसदी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए एकजुट होकर प्रयास कर रहे है और इससे हमें यह आश्वासन मिलता है कि देश कोविड-19 के कारण उत्पन्न किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।
मंत्री ने कहा कि 347 सरकारी प्रयोगशालाओं और 137 निजी प्रयोगशालाओं के निरंतर प्रयास से परीक्षण क्षमता प्रति दिन एक लाख परीक्षण तक बढ़ गई है।