India Covid Report: संक्रमण दर, नए संक्रमित और मौतों में बढ़ोतरी, सक्रिय केस 68 हजार पार
बीते 24 घंटे में 13,216 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 23 लोगों की महामारी से मौत हुई। सक्रिय केस भी 5045 बढ़कर 68,108 हो गए। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.73 फीसदी हो गई।
विस्तार
देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण दर, नए संक्रमित और मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीते 113 दिनों में यह पहला मौका है जब देश में 13 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं।
शनिवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 13,216 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 23 लोगों की महामारी से मौत हुई है। सक्रिय केस भी 5045 बढ़कर 68,108 हो गए। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.73 फीसदी हो गई। शुक्रवार को देश में 12,847 नए संक्रमित मिले थे और 14 लोगों की मौत हुई थी।
कोरोना आंकड़े एक नजर में
- बीते 24 घंटे में नए केस 13,216
- अब तक कुल संक्रमित 4,32,83,793
- सक्रिय केस 68,108, कुल संक्रमितों के 0.16 फीसदी
- 24 घंटे में मौतें 23, अब तक कुल मौतें 5,24,840
- शुक्रवार को मिले थे 12,847 नए केस, 14 की मौत हुई थी
- कोविड रिकवरी रेट 98.63, अब तक स्वस्थ 4,26,90,845
- दैनिक संक्रमण दर 2.73 फीसदी
- साप्ताहिक संक्रमण दर 2.47 फीसदी
- कोविड मृत्यु दर 1.21 फीसदी
- अब तक कुल कोविड टीकों की खुराक 196 करोड़ से ज्यादा