फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus COVID19 cases crossed 15.31 Single-day spike of 48512 positive cases and 768 deaths total COVID19 positive cases stand at 1531669

CoronaVirus in India: संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 48513 नए मामले सामने आए

Wed, 29 Jul 2020 12:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Jul 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus COVID19 cases crossed 15.31 Single-day spike of 48512 positive cases and 768 deaths total COVID19 positive cases stand at 1531669
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख को पार कर गया है। बुधवार को कोरोना के 48,513 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार सातवां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 768 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 34,193 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 15,31,669 हो गए हैं, जिनमें से 5,09,447 लोगों का उपचार चल रहा है और 9,88,030 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं 64.51 प्रतिशत लोग इस वैश्विक महामारी से उबर चुके हैं, 2.23 प्रतिशत लोगों की मौत हो चुकी है और 33.26 प्रतिशत अभी सक्रिय हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में चार लाख आठ हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 28 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,77,43,740 है। जिनमें से 4,08,855 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया है। हालांकि पिछले दिनों की अपेक्षा परीक्षण में भारी कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed