फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Coronavirus Cases Today Latest News Updates: Spike Of 80472 Cases And 1179 Deaths Reported In Last 24 Hours

Coronavirus Cases In India: देश में बढ़ रही वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, एक दिन में सामने 80472 नए मामले

Wed, 30 Sep 2020 09:29 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 30 Sep 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
India Coronavirus Cases Today Latest News Updates: Spike Of 80472 Cases And 1179 Deaths Reported In Last 24 Hours
देश में कोरोना मामले - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना संक्रमितों और इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या के बीच का फासला कम होता जा रहा है। अब लगभग नौ लाख सक्रिय मामले हैं, जबकि 51 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 80,472 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 62 लाख से अधिक हो गई। वहीं, संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी 51,87,825 हो गई है, जिससे स्वस्थ होने की दर 83.33 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,25,763 हो गए हैं। जबकि 1,179 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 97,497 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 9,40,441 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 15.11 प्रतिशत है। देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है।


भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 29 सितम्बर तक कुल 7,41,96,729 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 10,86,688 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed