फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike Of 86961 Cases And 1130 Deaths Reported In Last 24 Hours

Coronavirus cases in India: कोरोना संक्रमितों की संख्या में मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 86961 नए मामले

Mon, 21 Sep 2020 10:04 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 21 Sep 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike Of 86961 Cases And 1130 Deaths Reported In Last 24 Hours
भारत में कोरोना मामले - फोटो : PTI

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 86,961 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले सोमवार को बढ़ कर 54,87,580 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 43,96,399 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ कर अब 80.12 प्रतिशत हो गई।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक कुल 54,87,580 मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,130 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 87,882 हो गई।
विज्ञापन



मृत्यु दर में हुई गिरावट
आंकड़ों के अनुसार मृत्यु दर गिर कर 1.6 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी 10,03,299 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 18.28 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार हुए थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख का आंकड़ा पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या पार करने में केवल 11 दिन लगे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 सितंबर तक कुल 6,43,92,594 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है।

राज्यवर इतने लोगों की हुई मौत
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,130 लोगों की मौत हुए है, उनमें से सबसे अधिक 455 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 101, उत्तर प्रदेश के 94, पश्चिम बंगाल के 61, तमिलनाडु के 60, आंध्र प्रदेश के 57, पंजाब के 56, दिल्ली के 37, हरियाणा के 29, मध्यप्रदेश के 27, गुजरात के 17, केरल के 16, जम्मू-कश्मीर, असम तथा राजस्थान के 14-14, उत्तराखंड तथा छत्तीसगढ़ के 13-13, ओडिशा के 10, तेलंगाना तथा गोवा के नौ-नौ, त्रिपुरा के छह, चंडीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश के चार-चार, बिहार तथा सिक्किम के तीन-तीन और मणिपुर तथा झारखंड के दो-दो लोग थे।

अब तक हर राज्य में इतने लोगों की हुई है मौत
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 87,882 लोगों की मौत हुई है, इनमें सर्वाधिक 32,671 लोग महाराष्ट्र के हैं। वहीं, तमिलनाडु के 8,811, कर्नाटक के 8,023, आंध्र प्रदेश के 5,359 , उत्तर प्रदेश के 5,047, दिल्ली के 4,982 ,पश्चिम बंगाल के 4,359 , गुजरात के 3,319, पंजाब के 2,813 और मध्यप्रदेश के 1,970 लोग शामिल हैं।

वहीं राजस्थान में 1,336 , हरियाणा में 1,149, तेलंगाना में 1,042, जम्मू-कश्मीर में 1,001, बिहार में 864 , ओडिशा में 701, छत्तीसगढ़ में 677 , झारखंड में 617 असम में 562, केरल में 535 और उत्तराखंड में 491 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पुडुचेरी में 462, गोवा में 351, त्रिपुरा में 245, चंडीगढ़ में 123, हिमाचल प्रदेश में 120, मणिपुर में 57, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 52, लद्दाख में 49, मेघालय में 36, सिक्किम में 28 , नगालैंड में 15, अरुणाचल प्रदेश में 13 और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed