फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India: Spike of 77266 cases and 1057 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3387501

CoronaVirus in India: पहली बार एक दिन में 77 हजार से अधिक मामले, 1057 लोगों की मौत

Fri, 28 Aug 2020 10:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Aug 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India: Spike of 77266 cases and 1057 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3387501
भारत में कोरोना वायरस के मामले: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में कोविड-19 के मामले 33.87 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को पहली बार एक दिन में 77,266 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 25 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,057 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 61,529  हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,501 हो गए हैं, जिनमें से 7,42,023 लोगों का उपचार चल रहा है और 25,83,948 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 76.28 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.82 फीसदी है। वहीं, 21.90 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में नौ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 27 अगस्त तक कुल 3,94,77,848 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 9,01,338 नमूनों की जांच की गई। 

राज्यवार कोरोना से मृत्यु की स्थिति
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,057 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 355 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कनार्टक के 141, तमिलनाडु के 109, आंध्र प्रदेश के 92, उत्तर प्रदेश के 68 , पश्चिम बंगाल के 53, पंजाब के 37, मध्यप्रदेश के 24, दिल्ली के 22 , गुजरात के 17, जम्मू-कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ के 14-14, राजस्थान के 13, हरियाणा के 12 और तेलंगाना तथा झारखंड के 11-11 लोग थे।

इनके अलावा केरल तथा पुदुचेरी में 10-10, उत्तराखंड में नौ, बिहार में आठ, ओडिशा में सात, गोवा में छह, असम तथा त्रिपुरा में चार-चार, चंडीगढ़ तथा लद्दाख में दो-दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 61,529 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 23,444 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,948, कर्नाटक में 5,232, दिल्ली में 4,369, आंध्र प्रदेश में 3,633 , उत्तर प्रदेश में 3,217, पश्चिम बंगाल में 3,017, गुजरात में 2,962 और मध्यप्रदेश में 1,306 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 1,256, राजस्थान में 1,005, तेलंगाना में 799, जम्मू-कश्मीर में 671, हरियाणा में 646, बिहार में 538 , ओडिशा में 448, झारखंड में 373, असम में 278, केरल में 267, छतीसगढ़ में 245, उत्तराखंड में 228, पुदुचेरी में 190, गोवा में 171 और त्रिपुरा में 89 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

चंडीगढ़ में 43, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 42, हिमाचल प्रदेश में 33, लद्दाख में 27, मणिपुर में 25, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों में पहले से भी कोई बीमारी थी।


स्वस्थ होने वालों की संख्या उपचाराधीन मामलों से करीब 18 लाख ज्यादा
केंद्र के ‘जांच, खोज एवं उपचार’ के रुख का प्रभाव कोविड-19 से स्वस्थ होने तथा मृत्यु दर घटने की दिशा में हासिल की गई प्रगति को दिखाता है। सरकार ने गुरुवार को यह कहा और बताया कि इस बीमारी से अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों से 18 लाख ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले पांच महीनों में, कोविड-19 के तीन चौथाई मरीज स्वस्थ हुए और अब एक चौथाई से कम लोग इसकी चपेट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed