{"_id":"659a0b51ffdd0ea181006057","slug":"india-conflict-in-alliance-over-seat-sharing-in-bengal-and-bihar-congress-is-demanding-respectable-seats-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDIA: बंगाल और बिहार में सीट बंटवारे पर गठबंधन में खटपट, कांग्रेस कर रही सम्मानजनक सीटों की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INDIA: बंगाल और बिहार में सीट बंटवारे पर गठबंधन में खटपट, कांग्रेस कर रही सम्मानजनक सीटों की मांग
Sun, 07 Jan 2024 07:54 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 07 Jan 2024 07:54 AM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, स्थानीय कांग्रेस नेता सीटों को लेकर क्या सोच रहे हैं, इसका कोई मतलब नहीं है अंतिम निर्णय दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व लेंगे। हमारी नेता ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि कांग्रेस के लिए हमारा दिल खुला है।
विज्ञापन
कांग्रेस गठबंधन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खटपट बढ़ती जा रही है। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि उसने कांग्रेस के लिए अपना दिल खुला रखा है, लेकिन वार्ता नाकाम रहने पर वह अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है। वहीं, बिहार में कांग्रेस ने कहा कि सम्मानजनक सीटें न मिलने पर न केवल पार्टी बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू समेत पूरे सत्तारूढ़ महागठबंधन को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, स्थानीय कांग्रेस नेता सीटों को लेकर क्या सोच रहे हैं, इसका कोई मतलब नहीं है अंतिम निर्णय दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व लेंगे। हमारी नेता ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि कांग्रेस के लिए हमारा दिल खुला है। वहीं, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन का हिस्सा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस मात्र चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो जदयू समेत पूरे महागठबंधन को नुकसान होगा।
विज्ञापन
उनका यह बयान इन अटकलों पर आया है कि राज्य की 40 सीटों में से कांग्रेस को चार सीटें दी जाएंगी। जदयू ने कहा कि मौजूदा समय में हमारे पास 16 सांसद हैं। इन पर दावे या किसी भ्रम का सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन