{"_id":"615780548ebc3e626637c675","slug":"india-committed-to-promoting-educational-cooperation-says-dharmendra-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया शिखर सम्मेलन: धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- भारत शैक्षिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एशिया शिखर सम्मेलन: धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- भारत शैक्षिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध
Sat, 02 Oct 2021 03:10 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 02 Oct 2021 03:10 AM IST
सार
धर्मेंद्र प्रधान ने ऑन डिमांड लर्निंग और डिजिटल असमानता को कम करने के लिए डिजिटल अवसंरचना को बेहतर बनाने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : twitter: @dpradhanbjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि भारत 21वीं सदी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए वैश्विक क्षमता का निर्माण कर रहा है। उन्होंने मनीला एक्शन प्लान के तहत शैक्षिक सहयोग को बढ़ावा देने से जुड़ी भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
विज्ञापन
5वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में शिक्षा मंत्रियों की बैठक में उन्होंने शिक्षा पर मनीला एक्शन प्लान के सिद्धांतों का समर्थन करने वाली शिक्षा, प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा के सार्वभौमिकरण, समानता, गुणवत्ता, लागत-प्रभावशीलता और लचीलेपन को सुनिश्चित करने के लिए भारत की नई शिक्षा नीति के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर आधारित पीएम-ईविद्या, स्वयं, दीक्षा आदि जैसे बहुमाध्यम वाली डिजिटल पहलों के बारे में भी बताया। इसके चलते वैश्विक महामारी में शिक्षण संस्थानों के बंद होने के बाद भी स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा की पढ़ाई जारी रही।
विज्ञापन