{"_id":"5a14a70a4f1c1bc45b8b7987","slug":"india-climbs-to-rank-51-for-attracting-talent-says-imd-ranking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत 51वें पायदान पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत 51वें पायदान पर
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
टैलेंट को आकर्षित, विकसित और उन्हें अपने यहां बनाए रखने के मामले में भारत की वर्ल्ड रैंकिंग तीन अंक सुधरकर 51वीं हो गई है। इस मामले में स्विट्जरलैंड अब भी पहले स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के प्रमुख बिजनेस स्कूल आईएमडी ने यह सूची जारी की है। वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में यूरोप का दबदबा कायम है। यूरोप के स्विट्जरलैंड, डेनमार्क और बेल्जियम इस मामले में सबसे प्रतिस्पर्धी हैं। इनके अलावा ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, नॉर्वे, जर्मनी, स्वीडन और लक्जमबर्ग टॉप 10 देशों में शामिल हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- महिला-पुरुष समानता सूचकांक में चीन, बांग्लादेश से पिछड़ा भारत
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, ‘यूरोप की जबरदस्त शिक्षा प्रणाली उसे भीड़ से अलग करती है। यह उसे स्थानीय प्रतिभा के विकसिता और उसी समय विदेशी प्रतिभा और उच्च कुशल पेशेवरों को आकर्षित करने की क्षमता प्रदान करता है। इससे कई यूरोपीय कारोबार अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए उन पर ऐतबार करते हैं।’
पढ़ें- विश्व बैंक-मूडीज के बाद भारत को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, GDP से मिली 126वीं रैंक
आईएमडी की वार्षिक प्रतिभा रैंकिंग में 63 देशों को शामिल किया जाता है। भारत का स्थान सुधरकर 51वां हो गया है। इसमें शामिल देशों की रैंकिंग तीन प्रमुख श्रेणियों पर निर्भर करती है। यह श्रेणियां निवेश एवं विकास, लोगों के बीच उसकी अपील और उन्हें लेकर देश की तैयारी है। भारत को इसमें क्रमश: 62वां, 43वां और 29वां स्थान हासिल हुआ है।
आईएमडी स्विटजरलैंड के प्रतिस्पर्धात्मकता मामलों के प्रमुख ऑर्चुरो ब्रिस ने कहा कि स्थानीय प्रतिभा को अपने यहां बनाए रखने और विदेशी कार्यबल को आकर्षित करने के क्षेत्र में भारत अच्छा काम नहीं कर रहा है। ब्रिस ने कहा कि दोनों ही बातों में घरेलू स्तर पर रोजगार के लिए पारिश्रमिक स्तर, जीवनस्तर की गुणवत्ता, सुरक्षा और संपत्ति का अधिकार आवश्यक तत्व है।
ब्रिक्स देशों में चीन सबसे आगे
China
इस रैंकिंग में ब्रिक्स देशों में चीन सबसे आगे 40वें पायदान पर है। इसके बाद रूस 43वें और दक्षिण अफ्रीका 48वें स्थान पर है। ब्राजील भारत से एक पायदान नीचे है। ब्राजील को रैंकिंग में 52वां स्थान हासिल हुआ है। इस बीच एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में सिंगापुर, हॉन्गकांग और ताइवान ने अपनी स्थिति मजबूत की है।