{"_id":"580b08494f1c1b716b70657a","slug":"india-clears-purchase-of-145-ultra-light-howitzer-guns-from-us","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोफोर्स घोटाले के 30 साल बाद 145 M-777 होवित्जर तोप खरीदेगा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बोफोर्स घोटाले के 30 साल बाद 145 M-777 होवित्जर तोप खरीदेगा भारत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Oct 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और अमेरिका के सामरिक रिश्ते इस समय एक नई ऊंचाई पर हैं और इसी की अगली कड़ी में भारत, अमेरिका 145 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों की खरीद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह सौदा करीब 5000 करोड़ रुपये का होगा। गौरतलब है कि 1980 के दशक में बोफोर्स घोटाले के सामने आने के बाद से तोपों की खरीद के लिए यह पहला सौदा होगा।
रक्षा मंत्रालय ने एम 777 तोपों की खरीद के लिए फाइल को स्वीकृति दे दी है। अब इस फाइल को वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा और फिर इसे संस्तुति के लिए सुरक्षा सामलों की कैबिनेट समिति के समक्ष रखा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कुछ बदलावों के लिए भी स्वीकृति दी गई है।
मंत्रालय ने पहले ही 25 किलोमीटर तक मार कर सकने में सक्षम तोपों की आपूर्ति की समयसीमा को कम कर दिया है, हालांकि इस वास्तविक अवधि के बारे में जानकारी नहीं है। भारत ने इन तोपों की खरीद में दिलचस्पी दिखाते हुए अमेरिकी सरकार को आग्रह पत्र भेजा था। इन तोपों को चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में तैनात किया जाना है।

क्या है समझौते की खासियत
- कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद अगले 18 महीने में भारत को 18 होवित्जर तोप मिलेंगी।
- 145 में से 25 'रेडी टू यूज' कंडीशन में भारत को मिलेगी।
- बाकी की 120 तोपें भारत में ही तैयार की जाएगी।

होवित्जर की खासियतः एक सेकेंड में 2 से 5 राउंड फायर
होवित्जर
- फोटो : Getty Images
- M-777 होवित्जर 155MM तोप है।
- यह एक सेकेंड में 2 से 5 राउंड फायर कर सकती है।
- गोला दागने के बाद इस तोप को जगह छोड़े में 2 से 3 मिनट का समय लगता है।
- होवित्जर की नॉर्मल रेंज 25 किलोमीटर है, हालांकि थोड़े बदलाव के बाद एम-777 होवित्जर तोप 40 किलोमीटर तक मार कर सकती है।