चीन के साथ तनाव पर बोले राहुल- पीएम मोदी को छोड़कर सभी को है सेना पर विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच सीमा पर तनाव जारी है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर रविवार को ट्वीट कर कहा है कि केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़कर, देश के हर नागरिक को भारतीय सेना की क्षमता पर भरोसा है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता पर विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।' इससे पहले शुक्रवार को राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि भारत सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है।
Everybody believes in the capability and valour of the Indian army.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 16, 2020
Except the PM:
Whose cowardice allowed China to take our land.
Whose lies will ensure they keep it.
यह भी पढ़ें- राहुल का पीएम मोदी पर तंज, देश में लगातार बढ़ती 'असत्य की गंदगी' भी साफ करनी है
राहुल ने कहा था कि सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है। जमीन पर मौजूद सबूत इस ओर इशारा करते हैं कि चीन खुद को तैयार कर रहा है और अपनी स्थिति मजबूत बना रहा है। प्रधानमंत्री की निजी तौर पर साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी के कारण भारत को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।