फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China News, Ladakh standoff, Top leaders and military commanders discuss strategy for corps commander level talks with China

सीमा विवादः सेना अधिकारियों ने सातवें दौर की बातचीत से पहले लद्दाख के हालात की समीक्षा की

Fri, 09 Oct 2020 11:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 09 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
India China News, Ladakh standoff, Top leaders and military commanders discuss strategy for corps commander level talks with China
भारत और चीन की सेना(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत और चीन के बीच 12 अक्तूबर को होने वाली कोर कमांडरों की बैठक से पहले शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने शुक्रवार को रणनीति पर चर्चा की, ताकि दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद का हल निकाला जा सके। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, कोर कमांडरों की यह बैठक पूर्वी लद्दाख के चुशुल या मोल्डो में होनी है, जहां दोनों ओर से तकरीबन 50 हजार सैनिक डटे हुए हैं।

विज्ञापन


सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और कई शीर्ष सैन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष वार्ता में जमीनी स्तर पर स्थिरता बनाए रखने और क्षेत्र में नए सिरे से तनाव पैदा कर सकने वाली कार्रवाई से बचने के लिए और कदम उठाने पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं जिसका नेतृत्व भारतीय सेना की लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे। यह उनकी आखिरी वार्ता होगी, क्योंकि उनकी जगह अब लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन लेंगे, जो अपना पदभार संभालने लेह पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने 21 सितंबर को सैन्य वार्ता के पिछले दौर के बाद कुछ फैसलों की घोषणा की थी जिनमें अग्रिम मोर्चे पर और अधिक सैनिकों को नहीं भेजना, एकपक्षीय तरीके से जमीनी हालात को बदलने से बचना और चीजों को और जटिल बनाने वाली कार्रवाइयों से बचना शामिल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed