फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China making great progress in implementing border disengagement agreement says Chinese military news

India-China: सीमा से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के समझौते को लागू करने में हो रही प्रगति, चीनी सेना का दावा

Thu, 28 Nov 2024 05:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 28 Nov 2024 05:04 PM IST
सार

पूर्वी लद्दाख में गतिरोध समाप्त करने के लिए पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुए समझौते के कार्यान्वयन की प्रगति को लेकर वू कियान से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस समझौते को लागू कर रहे हैं।

विज्ञापन
India China making great progress in implementing border disengagement agreement says Chinese military news
भारत-चीन सीमा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और चीन की सेना पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए इलाके से सैनिकों को वापस बुलाने के समझौते को लागू करने में तेजी से प्रगति कर रही हैं। चीनी रक्षा मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को इसकी जानकारी दी गई। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल वू कियान ने बताया कि पिछले हफ्ते वियतनाम में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून के बीच एक सकारात्मक बैठक हुई थी। उन्होंने कहा कि वे चीन और भारत के बीच सामंजस्यपूर्ण तालमेल की भी उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन


चीनी प्रवक्ता ने दी प्रतिक्रिया
पूर्वी लद्दाख में गतिरोध समाप्त करने के लिए पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुए समझौते के कार्यान्वयन की प्रगति को लेकर वू कियान से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस समझौते को लागू कर रहे हैं। चीनी प्रवक्ता ने कहा, "अब हम बहुत प्रगति कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि दोनों मंत्री शीर्ष नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने और संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल वू कियान ने कहा, "हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष अवसर का लाभ उठाएंगे और सैन्य संबंधों में नई प्रगति करने के लिए नई गति का निर्माण करेंगे।"
विज्ञापन


पिछले महीने हुआ था समझौता
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 21 अक्टूबर को दिल्ली में एलान किया कि पिछले कई हफ्तों से चल रही बातचीत के बाद भारत और चीन के बीच एक समझौते को अंतिम रूप दिया गया है और इससे 2020 में उठे मुद्दों का समाधान निकलेगा। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गश्त और सैनिकों के पीछे हटने पर समझौते को अंतिम रूप दिया गया, जो चार साल से चल रहे गतिरोध को खत्म करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed