फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China border tension: Defence Minister Rajnath Singh to talk to his American counterpart Mark Esper over telephone

राजनाथ और अमेरिकी रक्षा मंत्री एस्पर के बीच आज नहीं हुई वार्ता, मंत्रालय ने दी जानकारी

Tue, 30 Jun 2020 09:23 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 30 Jun 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
India China border tension: Defence Minister Rajnath Singh to talk to his American counterpart Mark Esper over telephone
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष मार्क एस्पर के बीच आज टेलीफोन वार्ता नहीं हुई। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इसे बाद की तारीख के लिए पुनर्निर्धारित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, लद्दाख में चल रहे सीमा तनाव के बीच भारत और चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की बैठक चल रही है। सीमा विवाद के बाद से सैन्य अधिकारियों के बीच यह तीसरी बैठक है। सीमा विवाद का हल ढूंढ़ने और सैन्य तनाव को कम करने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद से एशिया के दो सबसे बड़े देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। 


सूत्रों ने बताया है कि 14 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और दक्षिण जिनजियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख मेजर जनरल लियू लिन के बीच चुशुल-मोल्डो में 'बॉर्डर पर्सनल मीटिंग' (बीपीएम) बिंदु पर यह बैठक हो रही है। बैठक का आयोजन पहली बार चुशुल में किया गया। बता दें कि, इससे पहले छह जून और 22 जून को हुई दो बैठकें मोल्डो में हुई थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed