फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India china border dispute depends on 8 fingers mountain, All you need to know is here

इन आठ 'उंगलियों' पर टिका है भारत चीन का सीमा विवाद, समझना है जरूरी

Thu, 11 Feb 2021 03:51 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 11 Feb 2021 03:51 PM IST
सार

  • फिंगर 8 तक गश्त लगाती थी भारतीय सेना
  • फिंगर 4 पर आकर बैठ गई है चीन की सेना
  • फिंगर 4 से आगे जाने को लेकर है पूरा विवाद

विज्ञापन
India china border dispute depends on 8 fingers mountain, All you need to know is here
ये है विवाद की जड़ - फोटो : ग्राफिक्स/अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीनी सेना के बीच झड़प में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं, वहीं चीन के 5 जवानों के शहीद होने की खबर है और 11 घायल हुए हैं। यह झड़प सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान हुई। भारत चीन सीमा पर 50 साल में इस तरह की यह पहली झड़प है। भारत और चीन के बीच सीमा पर आखिरी बार 70 के दशक में गोली चली थी। लगभग 50 साल बाद यह सिलसिला टूटा है। गलवां घाटी उन क्षेत्रों में से एक है जहां चीनी सेना ने घुसपैठ की थी।

विज्ञापन


भारत चीन सीमा विवाद काफी पहले से चला आ रहा है। दोनों देशों के बीच यूं तो लंबी पर्वतमाला है, लेकिन जिस जिस क्षेत्र को लेकर विवाद है, उसका आकार आठ उंगलियों जैसा है। इसी वजह से उसे 8 फिंगर्स कहते हैं। पढ़ने में आपको कुछ अजीब लग रहा होगा कि सीमा पर उंगलियों का क्या मतलब है? आइए हम आपको बताते हैं...
विज्ञापन


क्या है आठ फिंगर्स का विवाद?
पैंगोंग झील के बारे में आप में से अधिकतर लोग जानते ही होंगे। आपको बता दें कि करीब 14,500 फीट की ऊंची पहाड़ी पर मौजूद पैंगोंग झील के पास आठ पहाड़ियां हैं जो कि हाथ की उंगलियों के आकार की हैं और सीमा विवाद फिंगर 4 से लेकर फिंगर 8 तक है, क्योंकि भारतीय सेना के कब्जे में फिंगर 4 तक का इलाका है, जबकि फिंगर 4 से फिंगर 8 तक इलाका दोनों सेनाओं का पेट्रोलिंग इलाका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने फिंगर 4 तक अपनी सड़क बना ली है, जबकि झील के किनारे पर भारतीय सेना का बेस कैंप है जहां पर सैनिकों की तैनाती है। फिंगर 4 से भारतीय सेना फिंगर 8 तक पैदल गश्त करती है। पांच मई के बाद से चीन की सेना फिंगर 4 पर आ गई है और अब वह भारतीय सेना को फिंगर 8 तक जाने नहीं दे रही है। चीन फिंगर 4 के आगे जाना चाहता है। 

भारतीय सेना पहले की तरह फिंगर 8 तक गश्त लगाना चाहती है लेकिन चीन को इस पर आपत्ति होने लगी है। इस वक्त भारतीय सेना, चीनी सेना को किसी भी कीमत पर फिंगर 4 से आगे बढ़ने नहीं दे रही है। भारतीय सेना चाहती है कि चीन पहले की तरह फिंगर 8 तक ही रहे।

अब सवाल यह है कि आखिर चीन फिंगर 4 से अंदर क्यों आना चाह रहा है। जानकारों के मुताबिक चीन की सेना को पैंगोंग के दक्षिण से उत्तरी इलाके में आने-जाने में एक लंबा सफर तय करना पड़ता है। ऐसे में चीन चाहता है कि भारत पीछे हट जाए और उसे रास्ता मिल जाए, लेकिन वास्तव में ऐसा होने वाला नहीं है।



कैसी है पैंगोंग झील?
इस झील का पूरा नाम पैंगोंगे त्सो है जो 134 किलोमीटर लंबी है। यह झील हिमालय में करीब 14,000 फुट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील का 45 किलोमीटर क्षेत्र भारत में पड़ता है, जबकि 90 किलोमीटर क्षेत्र चीन में आता है। बता दें कि इसी झील के किनारे बॉलीवुड फिल्म थ्री इडियट्स की शूटिंग हुई थी।

वास्तविक नियंत्रण रेखा इस झील के बीच से गुजरती है। कहा जाता है कि पश्चिमी सेक्टर में चीन की तरफ से अतिक्रमण के एक तिहाई मामले इसी पैंगोंग त्सो झील के पास होते हैं। इसकी वजह ये है कि इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर सहमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed