India Chile Relation: गैब्रियल फॉन्ट ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, कहा- 16 साल में काफी बदल गया है भारत
चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट भारत दौरे पर आए हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर बात हुई। शाम को राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गैब्रियल बोरिक फॉन्ट का स्वागत किया।
विस्तार
भारत दौरे पर आए चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट ने मंगलवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में ग्रैबियल फॉन्ट के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट ने कहा कि 16 साल में चिली से भारत कोई भी नहीं आया। 16 साल में भारत काफी बदल गया है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर जोर दिया।
#WATCH | Delhi | On his first State visit to India, Chile President Gabriel Boric Font says, "I am here for the first time for a State visit... I want to thank you for the warm welcome that we have received here...for the past 16 years, no one from Chile has come here, and in… https://t.co/iM0u1HmWrN pic.twitter.com/XwEgveAfKr
— ANI (@ANI) April 1, 2025विज्ञापन
चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट ने कहा कि मैं पहली बार राजकीय यात्रा पर आया हूं। मैं यहां मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले 16 वर्षों से चिली से कोई भी यहां नहीं आया है और इन 16 वर्षों में भारत बहुत बदल गया है। चिली एक ऐसा देश है जो दुनिया से जुड़ा हुआ है और अब हम भारत के साथ अपने संबंधों को और बेहतर बनाना चाहते हैं। हमने कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं।
ये भी पढ़ें: मजबूत होंगे भारत और चिली के रिश्ते, MEA ने कहा- FTA को लेकर दोनों देशों में हो रही बात
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट का भारत की पहली राजकीय यात्रा पर स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। आपसे मिलकर मुझे अहसास हुआ है कि आपको भारत के बारे में गहरी समझ और रुचि है। मुझे उम्मीद है कि आपने भारत में बहुत अच्छा समय बिताया होगा। हालांकि भारत और चिली भौगोलिक रूप से बहुत दूर हैं, लेकिन हम आपसी सम्मान और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के जरिये एक-दूसरे से बहुत करीब से जुड़े हुए हैं। चिली लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। हमारी राजनीतिक और आर्थिक प्राथमिकताएं समान हैं और हम दोनों स्वतंत्र राष्ट्र हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज चिली में भारतीय व्यापार से लेकर तकनीक तक सभी क्षेत्रों में शामिल हैं। चिली में भारतीय समुदाय भारतीय व्यंजनों, योग और आयुर्वेद को लोकप्रिय बना रहा है और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि रात्रिभोज के दौरान चिली के हमारे मित्रों को भारतीय कला, व्यंजनों और संगीत की समृद्ध विरासत की झलक मिलेगी। मुझे विश्वास है कि भारत की उनकी राजकीय यात्रा हमारे दीर्घकालिक संबंधों में एक नया अध्याय खोलेगी, जिससे हमारे दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा।
ये भी पढ़ें: व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करेंगे भारत और चिली, दोनों देशों में बनी सहमति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारे पास व्यापार, निवेश, तकनीकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से लेकर लोगों के बीच संबंधों तक अपनी साझेदारी का विस्तार करने के कई अवसर हैं। हाल के वर्षों में हमने इन सभी क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को देखा है। मुझे बताया गया है कि आपने आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ इन सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की है। मुझे विश्वास है कि आपकी यात्रा से यह संबंध और मजबूत होंगे।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.