फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India capability to deliver cost effective and successful missions

Jitendra Singh: भारत ने चंद्रयान-3 पर महज 600 करोड़ रुपये किए खर्च, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

Mon, 28 Aug 2023 05:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Aug 2023 05:38 AM IST
सार

भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने साबित कर दिया है कि हमारे पास किफायती और सफल मिशन भेजने की क्षमता है।

विज्ञापन
India capability to deliver cost effective and successful missions
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने साबित कर दिया है कि हमारे पास किफायती और सफल मिशन भेजने की क्षमता है। केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उदाहरण दिया कि रूस का असफल मिशन लूना 25 करीब 16,000 करोड़ का था, वहीं भारत ने चंद्रयान-3 पर महज 600 करोड़ रुपये खर्च किए। 

विज्ञापन


जितेंद्र सिंह ने कहा, हॉलीवुड फिल्में और विदेशी अंतरिक्ष मिशन 600 करोड़ से कहीं अधिक में होते हैं, लेकिन भारत में इन्हें इस प्रकार डिजाइन किया जाता है कि खर्च कम हो। 
विज्ञापन

पांच साल में 50 हजार करोड़ शोध पर खर्च होंगे

जितेंद्र सिंह ने बताया कि निजी क्षेत्र को शोध व विकास कार्यों में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुसंधान राष्ट्रीय शोध फाउंडेशन विधेयक बनाया, जिसे पिछले साल लोकसभा ने पारित किया। इसके तहत पांच साल में 50 हजार करोड़ का बजट दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदी, सिंदूर के साथ वैज्ञानिक, भारतीयता का सच्चा सार
इस बीच,अभिनेत्री कंगना रनौत ने महिला वैज्ञानिकों के योगदान की प्रशंसा की है। अभिनेत्री ने रविवार को इंस्टाग्राम पर इसरो की महिला वैज्ञानिकों की एक तस्वीर साझा की। लिखा, भारत की प्रमुख वैज्ञानिक, वे सभी बिंदी, सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ, सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक, भारतीयता का सच्चा सार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed