{"_id":"5d5694808ebc3e89d87abde2","slug":"india-cancelled-thar-link-express-between-jodhpur-and-munabao-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भारत ने भी जोधपुर से मुनाबाव के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस रद्द की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब भारत ने भी जोधपुर से मुनाबाव के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस रद्द की
Fri, 16 Aug 2019 07:49 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 16 Aug 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
थार एक्सप्रेस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय ने साप्ताहिक थार लिंक एक्सप्रेस रद्द कर दी है और यह ट्रेन आज यानी शुक्रवार की रात नहीं चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। यह ट्रेन जोधपुर को पाकिस्तान के कराची शहर से जोड़ने वाली थार रेल सेवा का एक भाग है जो हर शुक्रवार को चलती है ।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि इस रेल सेवा को अगले आदेश तक रद्द किया गया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, रेलवे की तरफ से अग्रिम आदेशों तक भगत की कोठी मुनाबाव—जीरो प्वाइंट—मुनाबाव थार एक्सप्रेस रेल सेवाओं को रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
रेलवे के एक अन्य प्रवक्ता ने ट्रेन रद्द किए जाने का कारण तो नहीं बताया लेकिन एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि इसकी वजह से इलाके में भारी बारिश के कारण पटरियों पर पानी जमा होना नहीं है। उन्होंने बताया कि इस इस ट्रेन में पाकिस्तान जाने के लिए 45 लोगों ने टिकट करवाए थे।
थार एक्सप्रेस 18 फरवरी 2006 से जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से कराची के बीच हर शुक्रवार रात को चलती थी। उससे पहले यह सेवा 41 वर्षों तक स्थगित रही थी। पाकिस्तान ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जें को हटाने के भारत के फैसले के बाद द्विपक्षीय संबंधों का दर्जा कम करने का निर्णय लिया था। इसके बाद उसने थार एक्सप्रेस और समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को रद्द करने की घोषणा की थी।
इस्लामाबाद में रेल मंत्री ने कहा था कि जब तक मैं रेल मंत्री हूं, थार और समझौता एक्सप्रेस की सेवाएं रद्द रहेंगी।

Indian Railways: Thar Express train(Jodhpur to Karachi) stands cancelled till further orders pic.twitter.com/ZFeKwVaFqF
— ANI (@ANI) August 16, 2019