{"_id":"5a2abffb4f1c1b60678c0103","slug":"india-can-put-pakistan-based-terrorist-groups-issue-at-ric-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआईसी बैठक में भारत पाक के आतंकी समूहों का मुद्दा रख सकता है: विदेश मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आरआईसी बैठक में भारत पाक के आतंकी समूहों का मुद्दा रख सकता है: विदेश मंत्रालय
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की सोमवार नई दिल्ली में होने वाली त्रिपक्षीय बैठक के दौरान कई प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर वार्ता होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके समकक्ष सर्गेई लावरोव इस बैठक में हिस्सा लेने की पुष्टि पहले ही कर चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि आरआईसी विदेश मंत्रियों की बैठक में कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें- हाफिज की रिहाई पर भारत बोला- पाक फिर बेनकाब, आतंकवाद को दे रहा बढ़ावा
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरआईसी से उम्मीद है कि वह आतंकवाद के खतरे से प्रभावी रूप से निपटने के तरीकों पर चर्चा करेंगे और वार्ता के बाद जारी किए जाने वाले संवाददाता सम्मेलन में भारत लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाक आधारित आतंकवादी समूहों के नाम उल्लेखित करने का दबाव डाल सकता है।
उन्होंने बताया कि इस बैठक से इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की दोनों नेताओं से अलग से द्विपक्षीय बैठकें होंगी। गौरतलब है कि दोकलम विवाद के बाद यह पहला मौका है जब उच्च स्तरीय यात्रा के तहत कोई चीनी नेता भारत आ रहा है।