फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India can be a valuable partner of South African countries

India- Africa: दक्षिण अफ्रीकी देशों का मूल्यवान भागीदार हो सकता है भारत, स्टार्टअप, रक्षा क्षेत्र में करेंगे मिलकर काम

Wed, 20 Jul 2022 06:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 20 Jul 2022 06:00 AM IST
सार

वाणिज्य मंत्री गोयल ने कहा, भारत, अफ्रीका के 1.4 अरब लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी ओर से दोस्ती के रिश्ते को मजबूत करना चाहेगा।

विज्ञापन
India can be a valuable partner of South African countries
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सौर ऊर्जा, सैन्य सहयोग और स्टार्टअप जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत अफ्रीकी देशों का मूल्यवान भागीदार हो सकता है। कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और एक्जिम बैंक के एक आयोजन में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों के बीच कारोबार काफी हद तक संतुलित हैं।

विज्ञापन


भारत इन देशों का 40 अरब डॉलर का निर्यात करता है, जबकि आयात करीब 49 अरब डॉलर का है। हम आगे भी इस संबंध एवं भागीदारी को जारी रखना चाहेंगे, ताकि दोनों देश एक दूसरे की आर्थिक वृद्धि में मददगार साबित हो सकें। अफ्रीकी देश और भारत विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय आबादी के लिए किफायती एवं असरदार समाधान के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।
विज्ञापन


दोस्ती के रिश्ते को मजबूत करना चाहेगा भारत
गोयल ने कहा, भारत, अफ्रीका के 1.4 अरब लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी ओर से दोस्ती के रिश्ते को मजबूत करना चाहेगा। इसके लिए चार ऐसे क्षेत्र हैं जो दोनों देशों के लोगों की इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। इनमें डिजिटल, रक्षा क्षेत्र, स्टार्टअप और अन्य हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


27 कम विकसित देशों को शुल्क मुक्त वरीयता का लाभ
गोयल ने कहा कि भारत ने अफ्रीका के 27 कम विकसित देशों को शुल्क मुक्त टैरिफ वरीयता का लाभ दिया है। इसका तेजी से और अधिक से अधिक विस्तार करना चाहिए। भारत और दक्षिण अफ्रीकी देश कई क्षेत्रों में स्थानीय आबादी के समाधान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed