फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india building permanent bunkers for BSF at Gujarat creek along Pakistan border

BSF: पाकिस्तान के साथ सीमा पर स्थायी बंकरों का निर्माण कर रहा भारत, युद्धस्तर पर चल रहा काम

Mon, 02 Jan 2023 07:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 07:03 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी मछुआरों और नावों की घुसपैठ को देखते हुए भुज सेक्टर के साथ इस क्षेत्र में आठ बहुमंजिला बंकर चौकियों के निर्माण के लिए पचास करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।

विज्ञापन
india building permanent bunkers for BSF at Gujarat creek along Pakistan border
सरक्रीक लाइन पर निगरानी करते बीएसएफ के जवान - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

भारत पहली बार रणनीतिक रूप से अहम सर क्रीक और गुजरात में पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हरामी नाला दलदली इलाके में बीएसएफ सैनिकों की तैनाती के लिए कंक्रीट के स्थायी वर्टिकल बंकर का निर्माण कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 



 

आठ बहुमंजिला बंकरों के निर्माण के लिए 50 करोड़ की धनराशि मंजूर
इस क्षेत्र में पाकिस्तानी मछुआरों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं की लगातार घुसपैठ के मामले सामने आते हैं। सूत्रों ने बताया इसको देखते हुए भुज सेक्टर के साथ इस क्षेत्र में आठ बहुमंजिला बंकर चौकियों के निर्माण के लिए पचास करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ ने 2022 में पकड़े 22 पाकिस्तानी मछुआरे
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 2022 में गुजरात के इस क्षेत्र से 22 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा। इसके साथ मछली पकड़ने वाली 79 मौकाओं को भी जब्त किया। इसी साल (2022) बीएसएफ ने 250 करोड़ की हेराइन और 2.49 करोड़ की चरस बरामद की। 
 

विज्ञापन

हरामी नाला दलदली क्षेत्र में होगा पांच ढांचों का निर्माण

सूत्रों ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच 4,050 किलोमीटर दलदली क्षेत्र सर क्रीक में तीन खम्भों के आकार के टावर लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा 900 वर्ग किलोमीटर में फैले हरामी नाला क्षेत्र में इस तरह के पांच ढांचों का निर्माण किया जाएगा। 

 

मजदूरों की सुरक्षा कर रहे 15 सशस्त्र बीएसएफ कर्मी
अधिकारियों ने बताया कि 42 फउट ऊंचे वर्टिकल बंकरों में से प्रत्येक के शीर्ष तल में निगरानी उपकरणों और रडार के लिए जगह होगी, ताकि उस क्षेत्र में नजर रखी जा सके। बाकी दो मंजिलों में करीब 15 सशस्त्र बीएसएफ कर्मियों और उनके रसद को रखने की क्षमता होगी।अधिकारियों के मुताबिक, ये बंकर लखपत वारी बेट, दफा बेट और समुद्र बेट में क्रीक क्षेत्र के पूर्वी हिस्से में भारतीय क्षेत्र में बनाए जा रहे हैं। 


 

मार्च तक पूरा किया जाना है तीन बंकरों का निर्माण कार्य
सर क्रीक क्षेत्र में तीन बंकरों का निर्माण मार्च तक पूरा किया जाना है। सीपीडब्ल्यूडी द्वारा इसके लिए मजदूर लगाए गए हैं। बीएसएफ की एक टुकड़ी इन मजदूरों को सशस्त्र सुरक्षा प्रदान कर रही है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अप्रैल से समुद्र बहुत अशांत हो जाता है, इसलिए काम युद्धस्तर पर चल रहा है। बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह का बंकर बनाने का यह कदम  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पिछले साल गुजरात सीमा के दौरे के बाद आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed