{"_id":"65f3199589bb40622f0a59fe","slug":"india-brazil-hold-first-2-2-defence-and-foreign-ministerial-dialogue-2024-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India-Brazil: भारत-ब्राजील के बीच पहला टू प्लस टू रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरीय डायलॉग, कई मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Brazil: भारत-ब्राजील के बीच पहला टू प्लस टू रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरीय डायलॉग, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Thu, 14 Mar 2024 09:10 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 09:10 PM IST
सार
भारत और ब्राजील के बीच पहली टू प्लस टू रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरीय डायलॉग आयोजित की गई। ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
भारत और ब्राजील के बीच पहली 2+2 डायलॉग
- फोटो : X/@MEAIndia
विस्तार
भारत और ब्राजील के बीच पहला टू प्लस टू रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरीय डायलॉग आयोजित किया गया। इस दौरान ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, प्रौद्योगिकी और आतंकवाद को रोकने समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर खुलकर चर्चा हुई।
कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच हुई चर्चा- रणधीर जयसवाल
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि मंत्रिस्तरीय डायलॉग के दौरान कई प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, तकनीक, आतंकवाद के रोकने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि यह मंत्रिस्तरीय डायलॉग दिल्ली में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Discussions spanned defence, space, energy, critical minerals, tech, counter-terrorism and regional, multilateral & other issues of mutual interest. pic.twitter.com/2jZ4JYVQ51
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) March 14, 2024विज्ञापन
कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच हुई चर्चा- रणधीर जयसवाल
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि मंत्रिस्तरीय डायलॉग के दौरान कई प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, तकनीक, आतंकवाद के रोकने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि यह मंत्रिस्तरीय डायलॉग दिल्ली में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
भारत और ब्राजील के बीच पहला 2+2 मंत्रिस्तरीय डायलॉग
- फोटो : X/@MEAIndia
इसकी सह अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव जीवी श्रीनिवास और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव विश्वेश नेगी ने की। वहीं ब्राजीलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्राजील के विदेश मंत्रालय के निदेशक मार्सेलो कैमारा और रियर एडमिरल फर्नाडो डी लुका मार्केस डी ओलिविएरा ने किया।