फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india-bloc-memorandum-president-murmu-gyanesh-kumar-sir-four-demands

'पिछले दो साल में हुए सभी विधानसभा चुनाव करें रद्द': राष्ट्रपति से विपक्ष के नेताओं ने की मांग, और क्या कहा?

Fri, 09 Oct 2026 09:54 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2026 09:54 PM IST
सार

इंडिया गुट के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसमें चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चार मांगें रखी गई हैं। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। आइए जानते हैं राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में क्या-क्या मांगें की गई हैं...

विज्ञापन
india-bloc-memorandum-president-murmu-gyanesh-kumar-sir-four-demands
13.30 करोड़ मतदाताओं के नाम बहाल करने की अपील - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के दौरान इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर प्रक्रिया रोकने और मतपत्र से चुनाव कराने समेत चार मांगें रखी गई हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्रपति इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लें और अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मांगों पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इंडिया ब्लॉक ने की क्या मांगें? 
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और 2023 के उस कानून को रद्द करना, जो मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों को आजीवन कानूनी संरक्षण प्रदान करता है।
  • विज्ञापन
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाना और मतदाता सूची से कथित तौर पर अवैध रूप से हटाए गए सभी 13.30 करोड़ मतदाताओं के नाम तत्काल बहाल करना।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सभी चुनावों में बैलेट पेपर के जरिए मतदान की व्यवस्था बहाल करना।
  • पिछले दो वर्षों में हुए उन सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करना, जिनमें वोट चोरी के पुख्ता सबूत पेश किए गए हैं।

ज्ञापन के अंत में कहा गया है कि जब अन्य सभी रास्ते बंद हो जाते हैं, तब देश के लोग राष्ट्रपति पद को लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतिम संरक्षक के रूप में देखते हैं।
  किन नेताओं ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और ममता बनर्जी के अलावा प्रतिनिधिमंडल में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा, वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के ईटी मोहम्मद बशीर, माकपा महासचिव एमए बेबी और भाकपा के डी राजा भी शामिल थे। 

राहुल गांधी बोले- 12 अक्तूबर को सीजेआई को सौंपेंगे ज्ञापन
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, "पूरा देश जानता है कि वोट चोरी हो रही है। नरेंद्र मोदी इसके मुख्य सूत्रधार हैं, जबकि अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसे अंजाम दे रहे हैं। आज भारत की राष्ट्रपति ने इस तथ्य को खारिज नहीं किया।" राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आगामी 12 अक्तूबर को सीजेआई सूर्यकांत को ज्ञापन सौंपेंगे।


इससे पहले संसद भवन से मार्च निकाल रहे विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य सांसदों को पुलिस ने विजय चौक पर रोक दिया था। राष्ट्रपति भवन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम पहले ही भेज दिए गए थे। प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति मुर्मू को कथित वोट चोरी के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपने के लिए गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed