फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Bangladesh Nepal and Myanmar unite for dolphin protection

डॉल्फिन संरक्षण के लिए एकजुट हुए भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार

Thu, 27 Aug 2020 08:18 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 27 Aug 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
India Bangladesh Nepal and Myanmar unite for dolphin protection
चंबल नदी में डॉल्फिन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में डॉल्फिन की आबादी और उनके स्वास्थ्य पर कोरोना के प्रभाव का आकलन करने के लिए भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल  के डॉल्फिन संरक्षण में लगे विशेषज्ञ एकजुट हुए। उन्होंने इनकी वर्तमान स्थिति और भविष्य में इनके संरक्षण की रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन


यह सभी विशेषज्ञ मंगलवार को दिल्ली में हुए इनलैंड फिशरीज सोसाइटी ऑफ इंडिया, आईसीएआर केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी), प्रोफेशनल फिशरीज ग्रेजुएट्स  फोरम (पीएफजीएफ) और एक्वाटिक इकोसिस्टम हेल्थ एंड मैनेजमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित वेबिनार में शिरकत कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट टाइगर की तर्ज पर होगा इनका संरक्षण
डॉल्फिन विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना काल के लॉकडाउन के दौरान डॉल्फिन की बढ़ी गतिविधियों ने साबित कर दिया की यदि इन्हें अनुकूल वातावरण दे दिया जाए तो इनका संरक्षण आसान है। डीजी मत्स्य विज्ञान, आईसीएआर डॉ. जेके जेना ने कहा कि अशांति और हस्तक्षेप को कम करने से डॉल्फिन अपने आप से फल-फूल सकती हैं और यही हमने लॉकडाउन के दौरान देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर इस अवसर पर एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा उनका लक्ष्य गंगा के कायाकल्प में डॉल्फिन संरक्षण को जोड़ना है। उन्होंने कहा पर्यावरण मंत्रालय द्वारा हाल में प्रधानमंत्री  के माध्यम से प्रोजेक्ट डॉल्फिन की घोषणा की गई है। यह परियोजना प्रोजेक्ट टाइगर के अनुरूप होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed