फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Bangladesh border Gold smuggling foiled smuggler arrested with gold worth Rs 1 crore

भारत-बांग्लादेश सीमा: सोने की तस्करी नाकाम, 1.77 करोड़ रुपये के सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 29 Feb 2024 07:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 29 Feb 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
India-Bangladesh border Gold smuggling foiled smuggler arrested with gold worth Rs 1 crore
Gold - फोटो : Amar Ujala

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर (उत्तर 24 परगना) पर बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमान्त के जवानों ने गुरुवार को सोने की एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया। भारत में तस्करी के दौरान 2,823.720 ग्राम वजन के 24 सोने के बिस्कुटों के साथ एक बांग्लादेशी तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त सोने के बिस्कुटों की अनुमानित कीमत 1,77,32961 रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


दक्षिण बंगाल सीमान्त के प्रवक्ता के अनुसार, गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे सीमा चौकी गोबर्धा, 102वीं वाहिनी, सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सोने की तस्करी की खबर मिली। इस पर एक विशेष गश्त शुरू किया। इसी दौरान जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति बांग्लादेश से भारतीय सीमा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास कर रहा है। जैसे ही उसने बीएसएफ जवानों को देखा, वह वापस बांग्लादेश की ओर भागने लगा। पीछा कर जवानों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर की तलाशी लेने पर जवानों को उसके पास से 24 सोने के बिस्कुट मिले। तुरंत, जवानों ने तस्कर को पकड़ लिया और सोने के बिस्कुटों को जब्त कर लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान रिपन हसन, जिला-सतखिरा, बांग्लादेश के रूप में हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में तस्कर ने खुलासा किया कि गुरुवार को उसे हसन गाजी नामक एक बांग्लादेशी नागरिक से सोने की खेप मिली। इसके बाद, उसने एक अज्ञात भारतीय तस्कर को सोने के बिस्कुटों की खेप देने के लिए अपने घर से बॉर्डर की ओर निकला। इसके एवज में उसे 500 बांग्लादेशी टका मिलने थे। जब वह सोने के बिस्कुट की तस्करी के लिए भारत में घुसा तो बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर और जब्त सोने के बिस्कुटों को सीमा शुल्क कार्यालय, तेंतुलिया को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed