{"_id":"613c87008ebc3eb3a71bf5af","slug":"india-australia-meeting-update-s-jaishankar-rajnath-singh-marise-payne-peter-dutton","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-ऑस्ट्रेलिया मंत्री स्तरीय वार्ता: दोनों देशों ने जारी किया साझा बयान, कहा- अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा पर बात हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-ऑस्ट्रेलिया मंत्री स्तरीय वार्ता: दोनों देशों ने जारी किया साझा बयान, कहा- अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा पर बात हुई
Sat, 11 Sep 2021 04:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 11 Sep 2021 04:08 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पीटर डटन और मारिस पायने से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने बताया कि हमने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर मंत्री पायने और डटन के साथ गहन चर्चा की।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, एस जयशंकर
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच गुरुवार को टू-प्लस-टू आधारित बैठक हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पीटर डटन और मारिस पायने से मुलाकात की। चारों नेताओं ने आर्थिक मुद्दों, साइबर सुरक्षा, अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर बातचीत की। इसके बाद दोनों देशों ने साझा बयान जारी किया।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने अफगानिस्तान, हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा, बहुपक्षीय स्वरूपों में सहयोग और अन्य संबंधित विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर मंत्री पायने और डटन के साथ गहन चर्चा की। हमने रक्षा सहयोग और वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई सहित व्यापक सहयोग के लिए विभिन्न संस्थागत फ्रेमवर्क पर भी बात की। वहीं, विदेश मंत्री विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि 4 जून 2020 को पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल लीडर्स समिट के दौरान हमारे प्रधानमंत्रियों ने हमारे संबंधों को एक व्यापक, रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। यह टू-प्लस-टू प्रारूप उस शिखर सम्मेलन का प्रत्यक्ष परिणाम है।
विज्ञापन
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन ने कहा कि 9/11 आतंकवाद के बर्बर कृत्यों की याद दिलाता है। भारत एक उभरती हुई इंडो-पैसिफिक महाशक्ति है। हम दोनों व्यापार और आर्थिक कल्याण के लिए इंडो-पैसिफिक में समुद्री लाइनों के लिए फ्री और ऑपेन एक्सेस पर निर्भर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने कहा कि अफगानिस्तान का भविष्य केंद्रीय चिंता का विषय बना हुआ है। हम नागरिकों, विदेशी नागरिकों और अन्य देशों के वीजा धारकों को सुरक्षित निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी से की मुलाकात
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दोनों मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेता शुक्रवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए थे। वे यहां 12 सितंबर तक रहेंगे।
Delhi: Australian Foreign Minister Marise Payne and Defence Minister Peter Dutton called on Prime Minister Narendra Modi today. pic.twitter.com/Ikz0dURsIM
— ANI (@ANI) September 11, 2021