फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india attracted the highest fdi in 2015 and pips china

FDI के मामले चीन से आगे निकला भारत, अमेरिका को भी पछाड़ा

Fri, 22 Apr 2016 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
india attracted the highest fdi in 2015 and pips china

एफडीआई यानी विदेशी निवेश आकर्षित करने के मामले में इस बार भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। द फाइनेन्शियल टाइम्स के एफडीआई डिवीजन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 2015 में 63 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आकर्षित किया। इसके साथ ही 697 प्रोजेक्ट्स में 8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन


एफडीआई के मामले में भारत ने न केवल चीन बल्कि अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका ने 2015 में 59.6 अरब डॉलर और चीन ने 56.6 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित किया था, जबकि भारत 63 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित कर चीन और अमेरिका से आगे निकल गया है।
विज्ञापन


इस एक साल में कोयला, तेल, प्राकृतिक गैस और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में चल रहे या शुरू होने वाले प्रोजेक्ट में निवेश की बड़ी घोषणाएं हुई हैं, जिनके चलते भारत ने अमेरिका और चीन को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने ट्वीट करके कहा है कि विदेशी निवेश आकर्षित करने के मामले में भारत सबसे ऊपर पहुंच गया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि जिन टॉप 10 राज्यों ने विदेशी निवेश आकर्षित किया है, उनमें से 5 राज्य भारत के हैं। गुजरात ने 12.4 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आकर्षित किया है। वहीं दूसरी ओर, महाराष्ट्र ने 8.3 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आकर्षित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed