फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India at 7th position among richest countries due to population

दुनिया के अमीर देशों में सातवें स्थान पर भारत, शीर्ष पर अमेरिका

Tue, 23 Aug 2016 09:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
India at 7th position among richest countries due to population

देश के समस्त नागरिकों की कुल 5,600 अरब डॉलर संपत्ति के साथ भारत को विश्व के शीर्ष 10 धनवान देशों में स्थान मिला है। अमेरिका इस सूची में सबसे ऊपर है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सूची में 7वें स्थान पर है।

विज्ञापन


इसके बाद कनाडा (4,700 अरब डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (4,500 अरब डॉलर) और इटली (4,400 अरब डॉलर) क्रमश: 8वें, 9वें व 10वें स्थान पर हैं। अमेरिका 48,900 अरब डॉलर की कुल व्यक्तिगत संपत्ति के साथ विश्व में सर्वाधिक धनी है। इस सूची में चीन (17,400 अरब डॉलर) और जापान (15,100 अरब डॉलर) क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन 9,200 अरब डॉलर की कुल व्यक्तिगत संपत्ति के साथ चौथे, जर्मनी 9,100 अरब डॉलर के साथ 5वें और फ्रांस 6,600 अरब डॉलर के साथ 6वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में व्यक्तिगत संपत्ति किसी व्यक्ति की कुल परिसंपत्ति को दर्शाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी फंड को रिपोर्ट के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है। विश्व के शीर्ष 10 धनवान देशों में भारत के स्थान पाने का बड़ा कारण इसकी विशाल जनसंख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग प्रभावी है, क्योंकि वहां की आबादी केवल 2.2 करोड़ है। पिछले पांच सालों से डॉलर के लिहाज से संपत्ति वृद्घि के मामले में चीन सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश रहा है। भारत पर रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 12 माह में ऑस्ट्रेलिया और भारत भी मजबूती से आगे बढ़े और भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा इटली से आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed