{"_id":"5e2879058ebc3eeb841b6981","slug":"india-angry-on-donald-trump-proposal-on-kashmir-issue-with-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर ट्रंप के प्रस्ताव पर भारत की दो टूक, तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर पर ट्रंप के प्रस्ताव पर भारत की दो टूक, तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं
Wed, 22 Jan 2020 10:02 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दा सुलझाने में मदद की पेशकश पर भारत ने दो टूक कहा है कि उसे तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की किसी भी तरह की भूमिका की कोई गुंजाइश नहीं है। भारत का लंबे समय से रुख स्पष्ट रहा है कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें तीसरे देश की मध्यस्थता या हस्तक्षेप करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
इससे पहले, मंगलवार को दावोस में विश्व आर्थिक मंच से इतर ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से निजी मुलाकात से पहले मदद का प्रस्ताव रखा था। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच घटनाक्रम पर करीबी से नजर रख रहा है। अगर हम मदद कर सकते हैं, तो हम निश्चित तौर पर ऐसा करना चाहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, इमरान खान ने कहा था कि भारत के साथ विवाद हमारे लिए बड़ा मुद्दा है और हम अमेरिका से उम्मीद करते हैं कि वह तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाए। अमेरिका के अलावा कोई देश ऐसा नहीं कर सकता है।
विज्ञापन