फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Kazakhstan hold 8th Foreign Office Consultations, reiterate commitment to strengthen relations

FoC: भारत-कजाकिस्तान ने 8वें विदेश कार्यालय परामर्श का आयोजन किया, संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

Tue, 14 Feb 2023 02:40 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Feb 2023 02:40 AM IST
सार

8वें विदेश कार्यालय परामर्श वार्ता के दौरान भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम), संजय वर्मा ने किया और कजाख पक्ष का नेतृत्व कजाकिस्तान गणराज्य के उप विदेश मंत्री कनाट तुमिश ने किया।

विज्ञापन
India and Kazakhstan hold 8th Foreign Office Consultations, reiterate commitment to strengthen relations
भारत-कजाकिस्तान 8वां विदेश कार्यालय परामर्श। - फोटो : Twitter@MEAIndia

विस्तार

भारत और कजाकिस्तान ने 8वें विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) के दौरान दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित परामर्श वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर विदेश कार्यालय परामर्श के अगले दौर को आयोजित करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन

 

भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम), संजय वर्मा ने किया और कजाख पक्ष का नेतृत्व कजाकिस्तान गणराज्य के उप विदेश मंत्री कनाट तुमिश ने किया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, भारत और कजाकिस्तान के बीच बेहद करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। एफओसी के दौरान, दोनों पक्षों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के ढांचे के भीतर द्विपक्षीय सहयोग की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की और वर्तमान स्तर की प्रतिबद्धता संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन


एफओसी ने दोनों पक्षों को पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान किया। आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) जीसी मुर्मू ने हाल ही में ताजिकिस्तान और कजाकिस्तान के ऑडिट संस्थानों के साथ दो समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि ऑडिटिंग के क्षेत्र में सहयोग और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि लखनऊ में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस (SCO SAI) के नेताओं की बैठक के दौरान समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह ऑडिटिंग पेशेवरों और तकनीकी टीमों के आदान-प्रदान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहयोग और ऑडिट करने में पारस्परिक सहायता के लिए एक मंच प्रदान करेगा। यह समझौता तीनों देशों के सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस (एसएआई) के बीच घनिष्ठ संबंधों और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम है।

मुर्मू ने कहा कि एसएआई अपनी संबंधित बाहरी ऑडिट प्रथाओं को बढ़ाने और सुधारने के लिए अपनी क्षमता के क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सहयोग में कार्यप्रणालियों और प्रक्रियाओं में अनुभव के आदान-प्रदान, पेशेवर प्रशिक्षण और कार्मिक विकास में संयुक्त प्रयास, कार्यशालाओं, सम्मेलनों और तकनीकी बैठकों के माध्यम से सूचना और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना शामिल होगा।


एमओयू संबंधित संस्थान की पेशेवर क्षमता को विकसित और मजबूत करेगा। साथ ही ऑडिट के क्षेत्र में कार्यप्रणाली में सुधार करेगा। दोनों देशों के सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस पारस्परिक रूप से लाभप्रद क्षेत्रों पर क्षमता विकास, समर्थन और सहयोग के साधनों का पता लगाने पर भी सहमत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed