फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Japan carry out mega naval drill in Bay of Bengal

Mega Naval Drill: बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ JIMEX 22, भारत-जापान के नौसैनिक कर रहे मेगा समुद्री अभ्यास

Tue, 13 Sep 2022 10:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 13 Sep 2022 10:25 PM IST
सार

जापान-भारत समुद्री अभ्यास (JIMEX 22) के छठा संस्करण के तहत दोनों देशों की नौसेनाएं 11 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में समुद्री अभ्यास कर रही हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
India and Japan carry out mega naval drill in Bay of Bengal
जापान भारत - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित जापान-भारत समुद्री अभ्यास (JIMEX 22) का छठा संस्करण 11 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में शुरू हो चुका है। इस अभ्यास के तहत पिछले दौ दिनों से भारत और जापान के नौ-सैनिक बंगाल की खाड़ी में सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के नौसैनिकों के साथ ही जापानी नौसेना का एक हेलीकॉप्टर वाहक इज़ुमो और अभ्यास के लिए निर्देशित मिसाइल विध्वंसक ताकानामी शामिल हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि वहीं, भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व बहुउद्देश्यीय स्टील्थ फ्रिगेट सह्याद्री और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत कदमत और कवरत्ती द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा निर्देशित मिसाइल विध्वंसक रणविजय, फ्लीट टैंकर ज्योति, अपतटीय गश्ती पोत सुकन्या, पनडुब्बी, MIG 29K लड़ाकू विमान, लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान और भारतीय नौसेना के जहाज से चलने वाले हेलीकॉप्टर भी अभ्यास में भाग ले रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि भारतीय पक्ष का नेतृत्व आर एडम संजय भल्ला, फ्लैग आफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा किया जा रहा समुद्री अभ्यास  JIMEX 22 दो चरणों में होता है। यह चरण JIMEX के अभ्यास की 10वीं वर्षगांठ को प्रकट कर रहा है, जोकि 2012 में जापान में शुरू हुई था। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed