आज इजरायल के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, जहां रुकेंगे, वहां हुआ था धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय इस्राइल दौरा मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस्राइल की यात्रा पर जाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस दौरे के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बातचीत और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर हैं।
इजरायल सरकार के मुताबिक भारत और इजरायल के बीच संयुक्त रणनीतिक साझेदारी, कृषि और स्पेस क्षेत्र में सहयोग को लेकर आपसी समझौते होंगे। इसके अलावा भारत और इजरायल के बिजनस समुदाय की मीटिंग भी होगी।Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu will receive PM Narendra Modi upon arrival at Ben Gurion Airport, tomorrow: Sources
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017विज्ञापन
वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि आर्थिक रिश्ते मजबूत करना और लोगों से जुड़ना उनकी इजरायल यात्रा का अजेंडा होगा।
वहीं सूत्रों के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि मोदी के साथ उनकी बातचीत में साइबर सुरक्षा समेत सहयोग के कई अहम क्षेत्रों पर चर्चा होगी।
मोदी को ‘दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में से एक’ बताते हुए नेतन्याहू ने कहा कि भारतीय नेता साइबर समेत कई क्षेत्रों में इस्राइल के साथ निकट सहयोग चाहते हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक नेतन्याहू ने कहा कि भारत दुनिया में बेहद तेजी से उभरती तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत जल, कृषि, स्वास्थ्य और साइबर जैसे कई क्षेत्रों में इस्राइल के साथ नजदीकी सहयोग चाहता है।
बता दें कि मोदी और नेतन्याहू इससे पहले भी विदेश में संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों से इतर दो बार मिल चुके हैं। बताया जाता है कि दोनों फोन पर बराबर संपर्क में रहे हैं।
तेल अवीव विश्वविद्यालय में साइबर वीक 2017 सम्मेलन के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि पहले यह बताने में नुकसान होता था कि आप इस्राइल से हैं लेकिन आज जब आप साइबर या आधुनिक प्रौद्योगिकी की बात करते हैं तो यह बताना फायदेमंद होता है कि हम एक इजराइली कंपनी हैं। अब पूरी दुनिया को इस्राइल की जरूरत है। यही कारण है कि पूरा विश्व यहां आ रहा है।
I look forward to holding extensive talks with my friend, @IsraeliPM @netanyahu, who shares a commitment for vibrant India-Israel ties.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2017
उल्लेखनीय है कि दोनों देश मुक्त व्यापार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मोदी के इस दौरे से ‘मेक इन इंडिया’ को भी मजबूती मिलने की संभावना है। पाकिस्तान सीमा पर बाड़ लगाने से जुड़ी तकनीक भी भारत इस्राइल से ही आयात कर रहा है। इस दौरे से तकनीक के क्षेत्र में और समझौतों के होने की उम्मीद जगी है।
इसलिए भी खास है यह यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा इस लिहाज से बेहद खास है क्योंकि इसी साल दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्तों के 25 साल भी पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की नेतन्याहू के साथ मौजूदगी बेहद खास होने वाली है। नेतन्याहू ने मोदी के लिए खास डिनर भी रखा है। इस्राइली मीडिया ने लिखा है कि ट्रंप के स्वागत से भी बड़ा जलसा होने जा रहा है। मोदी की यात्रा इतिहास रचने वाली है। इस काम में 11 मंत्रालयों को लगाया गया है।
PM Netanyahu to escort & accompany PM Modi during his 3-day visit; not a practice we extended to other dignitaries: Yuval Rotem, DG, MoFA pic.twitter.com/5oEvKLmx5g
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017
मोदी के दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं नेतन्याहू
भारत का तीसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता देश है इस्राइल। मोदी ने भी रक्षा सौदों में इस्राइल को ही तरजीह दी है। पिछली यूपीए सरकार के पीछे हट जाने के बावजूद मोदी ने इस्राइल से 965 करोड़ के बराक एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम के खरीद को मंजूरी दी थी। यही वहज है कि नेतन्याहू इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि ‘मेरे मित्र नरेंद्र मोदी’ की आगामी यात्रा के दौरान ‘प्रौद्योगिकी दिग्गज’ के तौर पर इस्राइल की बढ़ती स्वीकार्यता
जहां रुकेंगे मोदी, वहां हुआ था बम धमाका
इस्राइली मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के रुकने की व्यवस्था यरूशलम के किंग डेविड होटल में की गई है। यह होटल 70 साल पहले वर्ष 1946 में बम धमाके का शिकार हो गया था। इस धमाके जिम्मेदार इस्राइल का जाइनिस्ट गुट को ठहराया गया था। यह हमला कथित तौर पर इस्राइल की आजादी की लड़ाई का प्रतीक था। इसके बाद ही इस्राइल 1948 को आजाद घोषित किया गया। हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। होटल का दक्षिणी हिस्सा धमाके से उड़ गया था। उस समय इस हिस्से में ब्रिटिश सेना का हेडक्वार्टर और फिलिस्तीन सरकार के कार्यालय थे।