फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and China troops in Ladakh end deadlock: sources

लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जारी गतिरोध खत्म: सूत्र

Thu, 12 Sep 2019 06:18 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
India and China troops in Ladakh end deadlock: sources
लद्दाख में भारतीय सेना (फाइल)
पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग झील के तट पर बुधवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी लेकिन सैन्य सूत्रों ने बताया कि अब इस मसले को बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इलाके में भारतीय सैनिकों की गश्त पर चीन के सैनिकों ने आपत्ति जताई थी लेकिन भारतीय सैनिकों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और दोनों ओर के सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों पक्षों ने और सहायता बुला ली। हालांकि दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधि स्तर की बातचीत के बाद इस विवाद का हल निकल गया।

पूर्वी लद्दाख में स्थित इस झील के दो तिहाई हिस्से पर चीन का कब्जा है।

सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद सुलझ गया।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस घटना का कारण भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भिन्न भिन्न नजरिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं के समाधान के लिए एक तय प्रक्रिया है।

भारत और चीन के बीच करीब 4,000 किमी लंबी सीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed