फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and brunei commited for better bilateral relations, jayshankar talks with counterpart

भारत-ब्रुनेई ने दोस्ताना रिश्तों को और मजबूत बनाने पर दिया जोर, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने की चर्चा

Thu, 18 Feb 2021 06:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Feb 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
India and brunei commited for better bilateral relations, jayshankar talks with counterpart
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने सभी क्षेत्रों में अपने सहयोग को और बढ़ाने, एक दूसरे के राष्ट्रीय विकास में सहयोग करने तथा साझा वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ सहयोग को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर व ब्रुनेई के विदेश मंत्री दातो सेरी सेतिया हाजी एरिवान बिन पेहिन दातू पेकेरमा जया हाजी मोहम्मद यूसुफ ने डिजिटल माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। 

विज्ञापन


जून 2019 में हुई थी सातवें दौर की वार्ता
इस समीक्षा बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के आयामों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक, जून 2019 में नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच संपन्न 7वें दौर की विदेश कार्यालय स्तर की वार्ता के परिणामस्वरूप हुई। 
विज्ञापन


महामारी प्रभावी ढंग से रोकने के लिए सराहना
मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयामों सहित साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने कोविड-19 महामारी को उनके देश में प्रभावी ढंग से रोकने के लिये ब्रुनेई की सराहना की। दोनों विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और चिन्हत क्षेत्रों में आपसी सहयोग, कारोबार और निवेश बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में सहयोग पर हुई चर्चा
दोनों मंत्रियों के बीच कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, ई-गवर्नेंस, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, आटो क्षेत्र, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, फार्मा, निर्माण, कपड़ा, आभूषण, और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ाने एवं रक्षा क्षेत्र को लेकर चर्चा की। 


द्विपक्षीय तंत्र को किया जाएगा मजबूत
जयशंकर व यूसुफ ने द्विपक्षीय तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी चर्चा की और विभिन्न सहमति पत्रों एवं समझौतों को जल्द अंतिम रूप देने तथा द्विपक्षीय कारोबार को मजबूत बनाने के उपाय पर भी सहमति व्यक्त की। मंत्रालय के बयान के अनुसार, जयशंकर ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में भारत की उम्मीदवारी तथा अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के मुद्दे पर समर्थन देने के लिये ब्रुनेई सरकार को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed