फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Janet Yellen on India visit, know what she says at Noida program

Janet Yellen: भारत दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था में से एक, अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने माना

Fri, 11 Nov 2022 12:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 11 Nov 2022 12:38 PM IST
सार

येलेन ने कहा कि अमेरिकी वित्त मंत्री के रूप में मेरी यह पहली भारत यात्रा है। मुझे यहां आकर खुशी हो रही है, क्योंकि भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है और जी-20 का अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Janet Yellen on India visit, know what she says at Noida program
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की येलेन से मुलाकात - फोटो : ANI

विस्तार

भारत यात्रा पर आईं अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। 

विज्ञापन


येलेन ने कहा कि अमेरिकी वित्त मंत्री के रूप में मेरी यह पहली भारत यात्रा है। मुझे यहां आकर खुशी हो रही है, क्योंकि भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है और जी-20 का अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहा है। जैसा कि राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि भारत अमेरिका के अटल भागीदारों में से एक है।
विज्ञापन


अमेरिकी वित्त मंत्री ने माना कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हम महामारी के प्रभाव से निपट रहे हैं और यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बर्बर युद्ध से पैदा हुए हालातों के व्यापक आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-अमेरिकी व्यापर सर्वकालिक उच्च स्तर पर
उन्होंने कहा कि भारत व अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले साल सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। हमें उम्मीद है कि यह और बढ़ेगा। हमारे लोग व कंपनियां दैनिक आधार पर एक दूसरे पर निर्भर हैं। भारत संवाद के लिए व्हाट्सएप का लगातार उपयोग करता है। कई अमेरिकी कंपनियां इंफोसिस से कामकाज पर यकीन करती हैं। भारतीय मूल के प्रतिभावान लोग गूगल, माइक्रोसॉफ्ट व अन्य बड़ी अमेरिकी कंपनियों के उच्च पदों पर आसीन हैं। 

भारत-अमेरिका तय करेंगे विश्व अर्थव्यवस्था का पथ
अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र जनता की भलाई करता है और विश्व अर्थव्यवस्था का  पथ भारत व अमेरिका द्वारा मिलकर किए जाने वालों कामों से तय होगा। यह बात भारत-प्रशांत क्षेत्र की समृद्धि और सुरक्षा के लिए भी सच है। भारत-अमेरिकी रिश्ते लगातार बढ़ते रहेंगे।
 


रूस पर साधा निशाना
अमेरिकी वित्त मंत्री ने वैश्विक ऊर्जा संकट को लेकर रूस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रूस ने लंबे समय से खुद को एक विश्वसनीय ऊर्जा भागीदार के रूप में प्रस्तुत किया। लेकिन, अब वह एक उदाहरण है कि कैसे अपने स्वयं के लाभ के लिए कोई देश व्यापार को दुर्भावनापूर्वक बाधित कर सकता है और भू-राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर सकता है। 

वित्त मंत्री सीतारमण ने की येलेन से मुलाकात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत अमेरिका आर्थिक साझेदारी की दिल्ली में होने वाली 9 वीं बैठक के पूर्व अमेरिकी वित्त मंत्री येलेन से मुलाकात की। 



पिछले माह अमेरिका गई थीं सीतारमण
बता दें, येलेन की भारत यात्रा से पहले अक्तूबर में भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका गई थीं। उन्होंने अमेरिकी वित्त मंत्री येलेन के साथ वर्तमान वैश्विक आर्थिक हालात पर चर्चा की थी। सीतारमण ने येलने को नवंबर में भारत में होने वाली अमेरिका भारत आर्थिक और वित्तीय सहयोग बैठक में शामिल होने का न्योता दिया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed