फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India again retained its fourth rank in global military index

मिलिट्री पावर में तेजी से बढ़ रहा है भारत, दुनिया में चौथे स्थान पर काबिज

Sun, 04 Mar 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
India again retained its fourth rank in global military index
भारतीय सेना

भारत ने सेना की ताकत के मामले में अपने चौथे स्थान को एक बार फिर बरकरार रखा है। पहले स्थान पर अमेरिका, दूसरे स्थान पर रूस और तीसरे पर चीन काबिज हैं। इस डाटा को ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स ने जारी किया है। इस लिस्ट में 133 देशों की सैन्य ताकत को शामिल किया जाता है। सैन्य ताकत का विश्लेषण करते समय देशों के मौजूदा राजनीतिक और सैनिक नेतृत्व पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

विज्ञापन


जारी किए गए डाटा के अनुसार पिछले कुछ सालों से जहां भारत ने टॉप 5 में अपनी जगह को बरकरार रखा है वहीं फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम उसे कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा अतीत में पाकिस्तान टॉप 15 में भी जगह नहीं बना पाया था। मगर पिछले साल ही उसे ज्यादा प्लाइंट मिले थे जिसके बाद वह 13वें स्थान पर पहुंच गया था। इस साल भी उसने अपने स्थान को बरकरार रखा है।
विज्ञापन


चीन सैन्य शक्ति के मामले में काफी तेजी से बढ़ रहा है जिसकी वजह से उम्मीद है कि वह जल्द ही रूस से नंबर दो का स्थान छीन लेगा। चीन के पास इस समय रूस से ज्यादा जहाज और एयरक्राफ्ट मौजूद हैं लेकिन वह टैंक के मामले में रूस से पिछड़ा हुआ है। लिस्ट में देशों को रैंकिंग प्राकृतिक संसाधन, स्थानीय उद्योग और भौगोलिक विशेषताएं के साथ ही मैनपावर के आधार पर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से भारत और चीन की रैकिंग हाई है। इस लिस्ट में देशों को रैंकिंग देने के लिए परमाणु क्षमता पर विचार नहीं किया जाता है। एयरपावर के आधार पर अमेरिका सबसे आगे है। यूएस के पास 13,000 एयरक्राफ्ट हैं जिनका इस्तेमाल सेना करती है। वहीं भारत के पास केवल 1102 एयरक्राफ्ट हैं जो इस समय सेवारत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed