फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independents will help bjp to come in power, Khattar gets instructions to submit claim

हरियाणा चुनावः खट्टर को दावा पेश करने का निर्देश, निर्दलीयों की बदौलत बचेगी भाजपा की सत्ता

Fri, 25 Oct 2019 11:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 25 Oct 2019 11:08 AM IST
सार

  • निर्दलीय विधायकों की बदौलत भाजपा दोबारा अपनी सरकार बनाने में कामयाब दिख रही है
  • चुनाव जीतने वाले सात में से पांच निर्दलीय भाजपा के बागी हैं
  • चुनाव जीतने वाले पांचों बागियों से पार्टी नेताओं ने लगातार संपर्क साधे रखा

विज्ञापन
Independents will help bjp to come in power, Khattar gets instructions to submit claim
मनोहर लाल खट्टर (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बावजूद हरियाणा में निर्दलीय विधायकों की बदौलत भाजपा दोबारा अपनी सरकार बनाने में कामयाब दिख रही है। दरअसल चुनाव जीतने वाले सात में से पांच निर्दलीय भाजपा के बागी हैं। वहीं पार्टी को हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा और इनेलो के अभय चौटाला से समर्थन की पूरी उम्मीद है। केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव परिणाम पर तीन घंटे की मैराथन बैठक के बाद खट्टर को दावा पेश करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

जेजेपी ने कांग्रेस से हाथ मिलाने और भाजपा से दूरी बनाने का साफ संदेश दे चुकी थी

मताें की गिनती के दौरान कांग्रेस और जेजेपी के प्रदर्शन ने कई बार भाजपा की मुश्किलें बढ़ाई। पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि यदि जेजेपी के हाथ में सत्ता की चाबी होती, तो दोबारा सरकार बनाने के सपने को ग्रहण लग सकता था। जेजेपी ने परोक्ष रूप से कांग्रेस से हाथ मिलाने और भाजपा से दूरी बनाने का साफ संदेश दे चुकी थी। मगर कांग्रेस-जेजेपी का आंकड़ा 41 पर अटक जाने के बाद नेतृत्व ने चैन की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव में सात निर्दलीयों, इनेलो और हलोपा के एक-एक उम्मीदवारों को जीत मिली है। निर्दलीयों में से पांच नैनपाल रावत, रणधीर गोलम, धर्मपाल कुंदर, बलराज कुंडू और ओमवीर सांगवान भाजपा के बागी हैं। इसके अलावा पार्टी को इनेलो के इकलौते विधायक अभय चौटाला के साथ हलोपा के इकलौते विधायक गोपाल कांडा से समर्थन की उम्मीद है। इसके अलावा बादशाहपुर से जीते राकेश दौलतावाद का किसी दल से करीबी नहीं रही है, ऐसे में इनके समर्थन की भी उम्मीद है।

 बागियों पर पहले से थी नजर

चुनाव में कांग्रेस की मजबूत स्थिति के संकेत के साथ ही पार्टी ने अपने बागी उम्मीदवारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया था। इस क्रम में चुनाव जीतने वाले पांचों बागियों से पार्टी नेताओं ने लगातार संपर्क साधे रखा। इसी दौरान दूसरे निर्दलीय विधायकों से भी बातचीत शुरू की गई।

संगठन व सरकार में बड़ी सर्जरी के संकेत

चुनाव नतीजे से पीएम मोदी और अध्यक्ष अमित शाह खासे नाराज बताए जाते हैं। खास कर चुनाव के दौरान गुटबाजी से नुकसान के कारण नेतृत्व ने रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों का कहना है कि सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सियासी माहौल शांत होने पर केंद्रीय नेतृत्व राज्य इकाई और सरकार में बड़ी सर्जरी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed