फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Independence' to make video call from prisoners in Maharashtra jail

महाराष्ट्र की जेल में कैदियों को मिलेगी वीडियो कॉल करने की ‘आजादी’

Mon, 08 Oct 2018 04:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 08 Oct 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
'Independence' to make video call from prisoners in Maharashtra jail

महाराष्ट्र में कैदियों को अब अपने परिवार और रिश्तेदारों को विडियो कॉल करने की सुविधा मिल गई है। फिलहाल इस सुविधा का लाभ केवल महिला कैदियों और खुली जेल के कैदियों को ही मिलेगा। राज्य सरकार के जेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने दावा किया कि देश में कैदियों के लिए यह अपनी तरह की पहली पहल है। उसने बताया कि पहल के तहत जेल विभाग ने महिला जेलों और खुली जेल में बंद कैदियों के लिये स्मार्ट विडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुणे के यरवदा में स्थित केंद्रीय जेल में इसे प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया था और अब इसे समूचे राज्य में महिला जेलों और खुली जेलों में शुरू किया गया है। विडियो कॉलिंग सुविधा के माध्यम से कैदी एक तय दिन विभाग में पंजीकृत मोबाइल फोन नंबरों पर पांच मिनट तक अपने परिवार और सगे-संबंधियों से बात कर सकते हैं। इस सेवा के इस्तेमाल के लिए उन्हें पांच रुपये भुगतान करना होगा। इन स्मार्टफोन को कैदी कल्याण कोष से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


बातचीत पर कांस्टेबल रखेगा नजर 
अधिकारी ने बताया कि पूरी बातचीत पर एक पुलिस कांस्टेबल नजर रखेगा ताकि यह सुनिश्चित हो कि बातचीत सिर्फ पारिवारिक मुद्दों और हाल-चाल जानने के इर्द गिर्द हो। इससे पहले विभाग ने जेल के अंदर कैदियों के लिये टेलीफोन लगाया था, जिसमें सिक्का डालकर वे अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकते थे। ये फोन अदालत के आदेश पर लगाये गए थे, जिसके तहत कैदी पांच मिनट तक फोन पर बात कर सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed