श्रद्धांजलि: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया नमन
महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।
विस्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की आज (शुक्रवार, 28 मई) जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें याद किया व श्रद्धांजलि दी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट के जरिये कहा, ‘आजादी की लड़ाई के महान सेनानी और प्रखर राष्ट्रभक्त वीर सावरकर को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’
PM Narendra Modi pays tribute to freedom fighter Vinayak Damodar Savarkar on the occasion of his birth anniversary pic.twitter.com/1QgXT9skM1
— ANI (@ANI) May 28, 2021विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर ने भी दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी प्रखर राष्ट्रभक्त वीर सावरकर को याद किया। जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, 'महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, प्रखर वक्ता एवं लेखक विनायक दामोदार सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन, औपनिवेशिक शक्तियों के खिलाफ उनकी बहादुरी, संघर्ष एवं त्याग हम सभी को सदा प्रेरित करता रहेगा।'
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी नेता व लेखक विनायक दामोदर वीर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। उनका संपूर्ण जीवन स्वराज्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करते हुए ही बीता। #VeerSavarkar pic.twitter.com/DBwLb1kW78
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) May 28, 2021
हिंदुत्व की विचारधारा के बड़े समर्थक थे वीर सावरकर
बताते चलें कि विनायक दामोदर सावरकर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नासिक के भगूर गांव में हुआ। 1937 में वह हिन्दू महासभा के अध्यक्ष भी चुने गए थे। उन्हें वीर सावरकर के नाम से भी जाना जाता है। वह क्रांतिकारी होने के साथ-साथ लेखक, वकील और हिंदुत्व की विचारधारा के बड़े समर्थक थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने सावरकर को कालापानी की सजा दी थी। उनका निधन 1966 में 26 फरवरी को हुआ था।