फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   independence day 2024 PM Modi calls for bringing one lakh youth with no political lineage into politics news

Independence Day: 'एक लाख गैर-राजनीतिक युवाओं को सियासत में लाएंगे', PM का एलान; वंशवाद को खत्म करने का प्रयास

Thu, 15 Aug 2024 01:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 15 Aug 2024 01:18 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कदम नए विचारों और क्षमताओं को सामने लाएगा। अपने 98 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि यह भारत का स्वर्ण युग है और 2047 तक विकसित भारत देश का इंतजार कर रहा है। उन्होंने भाई-भतीजावाद से मुक्त करने के अपने प्रयास को दोहराया।

विज्ञापन
independence day 2024 PM Modi calls for bringing one lakh youth with no political lineage into politics news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एलान - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लाख गैर-राजनीतिक युवाओं को जन प्रतिनिधि के रूप में राजनीति में लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जातिवाद और वंशवाद  की राजनाती को खत्म करने में मदद मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा अपनी पसंद की किसी भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जरूरी नहीं कि कोई एक ही पार्टी हो।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, "देश में राजनीति के क्षेत्र में हम एक लाख जन प्रतिनिधि चाहते हैं। हम ऐसे ही एक लाख युवा चाहते हैं जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि न हो।" उन्होंने कहा, "उनके (युवाओं के) माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-चाची, भतीजे कभी भी किसी भी पीढ़ी में राजनीति में नहीं रहे, हमें ऐसे प्रतिभाशाली युवा का जरूरत है। चाहे वह पंचायत के लिए हो, नगरपालिका, जिला परिषद या विधानसभा या लोकसभा। उनके परिवार को कोई राजनीतिक इतिहास न हो। इससे जातिवाद और वंशवाद की राजनीति से छुटकारा मिलेगा।"
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कदम नए विचारों और क्षमताओं को सामने लाएगा। अपने 98 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि यह भारत का स्वर्ण युग है और 2047 तक विकसित भारत देश का इंतजार कर रहा है। उन्होंने भाई-भतीजावाद से मुक्त करने के अपने प्रयास को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस के दिन पीएम मोदी ने रखा विकसित भारत का विजन
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र हैं। खास बात यह है कि इनमें से 6 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के हैं। उन्होंने 2047 तक देश को विकसित बनाने लिए अपना विजन जनता के सामने रखा। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत @2047 है। बता दें कि ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी ने राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह लाल किला पहुंचे और ध्वजारोहण किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम मोदी के साथ थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed