{"_id":"5b334d1a4f1c1bf46e8b9d9f","slug":"increasing-crime-against-women-pm-modi-must-celebrate-black-day-said-congress-leader-sushmita-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को महिला विरोधी अपराधों पर काला दिवस मनाना चाहिए था : सुष्मिता देव ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री को महिला विरोधी अपराधों पर काला दिवस मनाना चाहिए था : सुष्मिता देव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में भारत को ‘महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश’ करार दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें 43 साल पहले लगे आपातकाल के बजाय मौजूदा समय में हो रहे महिला विरोधी अपराधों पर ‘काला दिवस’ मनाना चाहिए था।
सुष्मिता ने एक बयान में कहा, ‘देश में 2014 से अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। किसी को बोलने की आज़ादी नहीं है, किसी को लिखने की आजादी नहीं है, कभी नोटबंदी की मार तो कभी जी.एस.टी. की मार से देश बेहाल है। छोटे उधोग धंधे, किसान मजदूर रोज आत्महत्या कर रहे है।’
उन्होंने कहा, ‘थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के सर्वे के मुताबिक, हर एक घंटे में देश में चार बलात्कार हो रहे है। आज देश में बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। मोदी जी को इसे काला दिवस के रूप मनाना चाहिए था।’ भाजपा ने आपातकाल के 43 साल पूरा होने के मौके पर कल ‘काला दिवस’ मनाया था। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर से किए जाने पर सुष्मिता ने कहा, ‘इंदिरा गांधी न केवल हिंदुस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में पहली शक्तिशाली महिला नेता के रूप में पहचानी जाती हैं। मोदी जी और भाजपा को उनका त्याग, संघर्ष, बलिदान याद करना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों को बदनाम करने की मोदी और भाजपा की यह कोशिश बहुत ही घटिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ‘थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन’ की सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि यौन हिंसा के बढ़े खतरे के कारण भारत महिलाओं के लिये विश्व का सबसे खतरनाक देश बन गया है।