फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Increased cold in north India, Temperature in Kashmir below zero

उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, कश्मीर में पारा शून्य से नीचे 

Mon, 04 Dec 2017 01:11 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली/श्रीनगर/चंडीगढ़
एजेंसी / नई दिल्ली/श्रीनगर/चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Dec 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Increased cold in north India, Temperature in Kashmir below zero
कश्मीर
दिल्ली में स्मॉग के बीच पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में पारा शून्य या शून्य से नीचे पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को दिल्ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें- तापमान में आई गिरावट से पहाड़ों में बढ़ी कड़ाके की ठंड
विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में दृश्यता में कमी के साथ पारा क्रमश: 6.6 और 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के पठानकोट, पटियाला, बठिंडा और गुरुदास पुर में भी पारा 9 डिग्री से कम रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  राज्य के रोहतक में तापमान 6.7 और अंबाला में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख में पारा शून्य से नीचे

Increased cold in north India, Temperature in Kashmir below zero
लद्दाख

जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में पारा जमाव बिंदु शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। राज्य में लेह सबसे ठंडा रहा। यहां पारा -8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करगिल में पारा -7.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और नीचे जाने का अनुमान है। राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शनिवार रात की तुलना में 0.5 डिग्री कम था। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग शहर में पारा 1.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed